‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’…मोहित सूरी के साथ फिल्म ला रहे राम गोपाल वर्मा
सत्या और कंपनी बनाने वाले राम गोपाल वर्मा और सैयारा और आशिकी 2 जैसी फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी साथ में एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. राम गोपाल वर्मा ने रविवार को एक्स पर फिल्म का ऐलान किया.
Ram Gopal Varma Mohit Suri Film: फिल्म सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी और दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा मिलकर एक फिल्म ला रहे हैं. इसका ऐलान खुद राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर किया. उन्होंने मोहित सूरी के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए अपने प्रोजेक्ट का ऐलान किया. साथ ही ये भी बताया कि उनकी ये फिल्म प्रेम कहानी होगी, जिसमें गैंगस्टर का तड़का भी लगाया जाएगा.
रविवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, “मैं और मोहित सूरी उनकी अगली फिल्म के लिए मिलकर ‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’ तैयार कर रहे हैं. इसकी डिटेल्स बहुत जल्द सामने आएंगी.”
Me and #Saiyaara s @mohit11481 for his NEXT film , are COOKING together a LOVE DISH full of GANGSTER CURRY .. Details to be SERVED VERY VERY SOON



