Samantha Ruth Prabhu: सीएम विजय से मिलकर भावुक हुईं समांथा रुथ प्रभु, थेरी को-स्टार के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Samantha Ruth Prabhu: सीएम विजय से मिलकर भावुक हुईं समांथा रुथ प्रभु, थेरी को-स्टार के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

समांथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां इंटी बंगारम' का लगातार प्रमोशन कर रही हैं. इस दौरान वो तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय से मिली हैं, जिसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. साथ ही एक भावुक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है.

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म की ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्ट्रेस भी लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही है. इस बीच सामंथा अपने को-एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय से मिली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी मुलाकात के बारे में फैंस को भी जानकारी दी है. समांथा ने इस मुलाकात को बेहद खास बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और सीएम विजय के लिए दिल छु लेने वाली बात कही है.

समांथा रुथ प्रभु और सीएम विजय ने फिल्म थेरी में एक साथ काम किया था. दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. वहीं, विजय के सीएम बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार उनसे मुलाकात की है. जिसकी तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा है कि- मुझे पहले ही पता था कि विजय कुछ बड़ा करेंगे.

ये भी पढ़ें: Peddi: पेद्दी के 400 करोड़ कमाते ही मेकर्स का बड़ा फैसला, फिल्म में जोड़ गए नए सीन

समांथा और सीएम विजय की मुलाकात

समांथा रुथ प्रभु ने चेन्नई में सीएम विजय से मुलाकात की है. इसकी 2 तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह चेन्नई पहुंचीं तो उनके मन में एक अलग ही खुशी थी, क्योंकि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मिलने वाली थीं. उन्होंने लिखा- “मुझे हमेशा से लगता था कि विजय सर सिर्फ पर्दे के हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं. उनकी एनर्जी, उनका व्यक्तित्व और लोगों का उनके प्रति प्यार देखकर हमेशा महसूस होता था कि वह कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं.”

विजय से समांथा को मिली प्रेरणा

समांथा ने आगे लिखा कि, उन्हें सबसे ज्यादा इस बात से प्रेरणा मिलती है कि विजय ने अपने करियर में एक बिल्कुल नया रास्ता चुना. उन्होंने कहा, “जिस काम में आपने महारत हासिल कर ली हो, उसे छोड़कर ऐसी जगह कदम रखना जहां जिम्मेदारियां और चुनौतियां कहीं ज्यादा हों, बहुत हिम्मत की बात है. लेकिन अगर आपको लगता है कि आप लोगों के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं, तो यह कदम उठाना और भी खास हो जाता है.”

समांथा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर किसी के सामने कभी न कभी ऐसा मौका आता है, जब वह अपने बारे में सोचने से आगे बढ़कर दूसरों के लिए कुछ करने का फैसला कर सकता है. हालांकि, बहुत कम लोग इस चुनौती को स्वीकार करते हैं. समांथा का मानना है कि विजय आगे भी लोगों को चौंकाएंगे. उन्होंने उनके लिए ताकत, समझदारी और अपने रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि जिंदगी उन सपनों से भी कहीं बड़ी हो सकती है, जिनके साथ हम शुरुआत करते हैं.

ये भी पढ़ें: Kalki 2: प्रभास की कल्कि 2 में नहीं दिखेंगी आलिया भट्ट, पांच दिन शूटिंग करने की बात गलत

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More