11 साल, 3 बार क्लैश… आमिर खान और सनी देओल की टक्कर में कौन जीता कौन हारा?

11 साल, 3 बार क्लैश… आमिर खान और सनी देओल की टक्कर में कौन जीता कौन हारा?

Aamir Khan And Sunny Deol Movie Clash: 'बंटवारा 1947' के हीरो सनी देओल और प्रोड्यूसर आमिर खान की फिल्मों के बीच तीन बार क्लैश हो चुका है. दोनों स्टार्स की बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि आखिर क्लैश में जीत किसकी हुई थी. चलिए तीनों क्लैश और फिल्मों की कमाई पर नजर डालते हैं.

Aamir Khan And Sunny Deol Movie Clash: मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में ‘बंटवारा 1947’ के नाम से एक फिल्म बनाई है, जो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. सनी देओल इस फिल्म के हीरो हैं. आमिर और सनी दोनों ही बॉलीवुड की दिग्गज हैं. ऐसे में इन दो बड़े नामों की वजह से इस अपकमिंग फिल्म की लंबे समय से खूब चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ‘बंटवारा 1947’ पर एक साथ काम करने वाले इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हो चुका है.

90s की बात है. 11 सालों (1990-2001) में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार आमिर खान और सनी देओल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं. दोनों ही सितारे एक ही समय अपनी-अपनी फिल्में लेकर आ गए थे. खास बात ये थी कि तीनों बार क्लैश में न किसी की जीत हुई थी और न किसी की हार. आमिर और सनी दोनों की ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी और अच्छा कलेक्शन किया था.

इन तीन फिल्मों का हुआ था क्लैश

1.घायल Vs दिल

22 जून 1990 को सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ रिलीज हुई थी, जिसने भारत में 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और सुपरहिट साबित हुई थी. उसी दिन आमिर खान की ‘दिल’ भी रिलीज हुई थी, जिसे 10 करोड़ रुपये के बिजनेस के साथ सुपरहिट का टैग मिला था.

2.घातक Vs राजा हिन्दुस्तानी

8 नवंबर 1996 को सनी ‘घातक’ के नाम से फिल्म लेकर आए थे, जो काफी पॉपुलर हुई थी. फिल्म बजट 6.25 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 26.57 करोड़ रुपये का हुआ था. यानी वर्डिक्ट सुपरहिट. उसी समय आई आमिर की ‘राजा हिन्दुस्तानी’ ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपये था और दुनियाभर में 76 करोड़ करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई हुई थी.

ये भी पढ़ें-

ऐल्फा ट्रेलर के 5 रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन, जो थिएटर्स में माहौल धुआं-धुआं कर देंगे!

रोमांस के नाम पर घरेलू हिंसा, रज्जी को गर्म इस्त्री से जलाने पर भड़के लोग, बोले- बंद करो ये बकवास

3.गदर Vs लगान

साल 2001 में 15 जून को सनी देओल की ‘गदर’ आई थी. फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपये था. दुनियाभर में बिजनेस 133 करोड़ (ग्रॉस) का हुआ था. यानी ब्लॉकबस्टर. उसी दिन आई आमिर की ‘लगान’ भी खूब पॉपुलर हुई थी. फिल्म वर्ल्डवाइड 65 करोड़ के कलेक्शन के साथ हिट रही थी. ‘लगान’ का बजट 24 करोड़ था.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More