रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के साथ रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘किंग’ का प्रोमो?
King Promo: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रो के मुताबिक, अब किंग का प्रोमो शाहरुख के बर्थडे पर नहीं बल्कि रामायण की रिलीज के साथ जारी किया जा सकता है.
King Promo Update: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. लंबे समय से फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. अब तक सिर्फ किंग खान का लुक और टाइटल टीजर ही जारी हुआ है. फैंस को अब इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार है. हालांकि, खबर आई थी कि ‘किंग’ का टीजर शाहरुख के बर्थडे यानी 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. लेकिन अब एक नया अपडेट सामने आया है.
खबर है कि टीजर अब शाहरुख के बर्थडे पर नहीं बल्कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के साथ दिखाया जाएगा. जी हां, किंग का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. यानी अब किंग का टीजर 5 नवंबर को फैंस के सामने आ सकता है.
किंग के टीजर पर बड़ा अपडेट
सूत्रों के मुताबिक, किंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया प्रमोशनल वीडियो भारत की एक सिनेमा चेन में रामायण के थिएटर रन के दौरान दिखाया जाएगा. इस प्रमोशनल साझेदारी से किंग को सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि रामायण को इस साल की बड़ी थिएटर रिलीज में से एक माना जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि यही वजह है कि मेकर्स ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं.
थिएटर्स में कब आएगी ‘किंग’?
किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को छह भाषाओं में डब किए जाने की संभावना है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की शाहरुख खान के साथ यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में साथ काम किया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई है. अब किंग शाहरुख की बड़ी फिल्म होने वाली है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ये भी पढ़ें: तुम मेरे हो में गुरमीत चौधरी को किस करने में क्यों नहीं झिझकीं ईशा मालवीय? एक्ट्रेस ने बताई वजह




