शाहरुख खान ने देखे धुरंधर के दोनों पार्ट, बताया कैसी लगी रणवीर सिंह की फिल्म’?

शाहरुख खान ने देखे धुरंधर के दोनों पार्ट, बताया कैसी लगी रणवीर सिंह की फिल्म’?

शाहरुख खान का आस्क SRK सेशन काफी मजेदार होता है. इसमें एक्टर फैन्स के मजेदार सवालों का जवाब देते हैं. इस बार भी शाहरुख ने ये सेशन किया और बताया है कि उन्हें रणवीर सिंह की धुरंधर कैसी लगी है?

शाहरुख खान अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सब जानते ही हैं. एक्टर फैन्स के साथ जुड़ने के लिए कभी अपनी बालकनी में आते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उनके साथ इंट्रेक्शन करते हैं. उनका आस्क SRK सेशन भी काफी पसंद किया जाता है. एक बार भी किंग खान ने एक्स पर ‘आस्क SRK’ सेशन किया है. इस दौरान उनके फैन्स ने उनसे कई सवाल किए है, जिसका किंग खान ने बड़े मजेदार अंदाज में रिप्लाई भी दिए हैं. कुछ फैन ने एक्टर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सवाल किए, तो कुछ फैन ने अपने दिल की बात कही और किंग खान से अपनी डिमांड भी मनवाई.

इस सेशन के दौरान शाहरुख खान ने भी बताया है कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुंरधर’ देखी है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट देखे हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि शाहरुख खान को रणवीर सिंह की फिल्म कैसी लगी है?

ये भी पढ़ें: तनीषा मुखर्जी ने शादीशुदा पुरुषों से अफेयर करने वाली महिलाओं पर साधा निशाना, बोलीं- ये फेमिनिज्म नहीं है

शाहरुख को कैसी लगी ‘धुरंधर’

सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख से पूछा, ‘क्या आपने धुरंधर देखी है?’ इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘दोनों पार्ट मुझे बहुत पसंद आए…पूरी टीम ने शानदार काम किया है.’ बता दें कि, धुरंधर फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आए हैं. उन्होंने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है. रणवीर की एक्टिंग के साथ-साथ दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो वह जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म किंग में नजर आएंगे. फिल्म को शाहरुख की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. इसके अलावा रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More