2027 की संक्रांति पर बॉक्स ऑफिस क्लैश की भनक, आपस में टकराएंगी मेगास्टार चिरंजीवी की 2 बड़ी फिल्में

2027 की संक्रांति पर  बॉक्स ऑफिस क्लैश की भनक, आपस में टकराएंगी मेगास्टार चिरंजीवी की 2 बड़ी फिल्में

साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी के लिए 2026 की शुरुआत अच्छी रही. इस साल उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु सुपरहिट रही थी. अब 2027 की शुरुआत में उनकी दो फिल्मों का क्लैश हो सकता है.

Chiranjeevi 2027 Movies Clash: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी का करियर शानदार रहा है. 70 साल की उम्र के बाद भी वे लीड रोल्स प्ले कर रहे हैं और उनकी फिल्में अच्छी कमाई कर ले जा रही है. साल 2026 उनके लिए शानदार रहा. इस साल जनवरी में ही उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से सभी को चौंका दिया. इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और सुपरहिट रही. वहीं इस फिल्म के दरिए ही उन्होंने सिनेमाघरों में वापसी भी की. अब 2027 में वे और भी बड़े सरप्राइज के साथ आने जा रहे हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2027 में ही चिरंजीवी के फैंस की लॉटरी लगने जा रही है. क्योंकि मेगास्टार की दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. कयास तो ये लगाए जा रहे हैं कि उनकी फिल्म काका और विश्वम्भरा के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या समीकरण है.

चिरंजीवी की 2 फिल्मों का होगा क्लैश?

संक्रांति का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है और साउथ में भी इस फेस्टिवल की महत्ता है. ऐसे में छुट्टियों में और फेस्टिव मोड में फिल्में रिलीज करना किसी के लिए भी फायदेमंद होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वाम्भरा और काका के मेकर्स ने अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज डेट रखी. और दोनों ही अपने इस डिसीजन पर अड़े हैं कि फिल्म को संक्रांति पर ही रिलीज किया जाएगा. अब इत्तेफाक से इन दोनों ही फिल्मों में लीड एक्टर चिरंजीवी ही हैं. ऐसे में अगर दोनों फिल्में आपस में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो किसी एक का नुकसान होने का खतरा बढ़ रहा है. और किसी भी फिल्म का नुकसान होना सीधे तौर पर चिरंजीवी के नुकसान होने के बराबर है. क्योंकि दोनों ही फिल्में मेगास्टार की हैं.

ये भी पढ़ें- Jailer 2: अब जेलर 2 से धमाका करने आ रहे रजनीकांत, फैन्स के लिए तैयार किया बड़ा सरप्राइज!

ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा है. इसके पहले दिग्गज एक्टर बालकृष्ण के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला था. उनकी फिल्म निप्पु रावा और बंगारु बुलोडु को संक्रांति के मौके पर ही रिलीज किया गया था. उस दौरान ये बॉक्स ऑफिस क्लैश बहुत चर्चा में रहा था. अब चिरंजीवी की दो बड़े बजट की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की संभावना नजर आ रही है. देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन सी फिल्म इस दौरान बाजी मारती है. किस फिल्म से चिरंजीवी को फायदा होता है और किस फिल्म के जरिए उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More