Trailer: मनोज बाजपेयी की The Family Man 3 में 2 नए धुरंधरों की एंट्री, विलेन बने जयदीप, किस रोल में हैं निम्रत कौर?
The Family Man 3:मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस सीरीज का इंतजार फैंस काफी वक्त से कर रहे थे. लेकिन इस बार सीरीज में बहुत कुछ नया है. 2 बड़े कलाकारों की सीरीज में एंट्री भी हुई है.
The Family Man Season 3 Official Trailer: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. सीरीज में इस बार कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस सीरीज में 2 बड़ी एंट्री भी हुई है जो लोगों का रोमांच दोगुना कर देंगी. ट्रेलर में मनोज बाजपेयी अपनी फैमिली को फाइनली अपने काम की सच्चाई बताते नजर आ रहे हैं. वहीं हर बार की तरह इस बार भी शो में मनोज बाजपेयी नए दुश्मनों का सामना करते नजर आएंगे.
द फैमिली मैन 3 का ट्रेलर 2 मिनट 49 सेकंड लंबा है. पूरे ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी परेशान नजर आ रहे हैं. और इस बार उन्हें परेशान करने का जिम्मा उठाया है जयदीप अहलावत ने. सीरीज में वे लंबे बाल में नजर आ रहे हैं और उनका कैरेक्टर काफी खतरनाक लग रहा है. वहीं मनोज बाजपेयी सीरीज में पहली बार कमजोर नजर आ रहे हैं और खुद ट्रेलर में वे ये बात कुबूल भी करते हुए दिख रहे हैं.
ट्रेलर देखें यहां-



