₹10,999 में QLED TV लॉन्च, गूगल TV 5.0 के साथ मिलेगा 40W स्पीकर का सपोर्ट, जानें कीमत

₹10,999 में QLED TV लॉन्च, गूगल TV 5.0 के साथ मिलेगा 40W स्पीकर का सपोर्ट, जानें कीमत

थॉमसन ने भारत में अपनी नई QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी है, जिसमें गूगल TV 5.0 और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये टीवी 32, 40 और 43 इंच के साइज में आते हैं.

THOMSON ने भारत में अपनी नई गूगल TV 5.0 QLED स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने का दावा करती है. कंपनी ने इस नई फीनिक्स सीरीज को खासतौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया है. 32, 40 और 43 इंच के साइज में आने वाले ये टीवी सिर्फ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे. कम कीमत और एडवांस फीचर्स के साथ यह रेंज बजट स्मार्ट टीवी सेगमेंट में नई हलचल पैदा कर सकती है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

कीमत, ऑफर और सेल डिटेल्स

Flipkart पर यह नई QLED TV रेंज आज से बिक्री के लिए उपलब्ध है. 32 इंच मॉडल की कीमत 10999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 40 इंच और 43 इंच मॉडल क्रमश 15999 और 16999 रुपये में मिलेंगे. SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके अलावा 9 मई से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट की सेल में कंपनी अपने दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्ट टीवी, कूलर और वॉशिंग मशीन पर भी भारी छूट देने वाली है, जहां टीवी की कीमत 5599 रुपये तक कम हो सकती है.

फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस नई सीरीज में गूगल TV 5.0 प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और आसान इंटरफेस देता है. टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं और गूगल प्ले स्टोर के जरिए 10000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का एक्सेस मिलता है. इसमें ARM Cortex A55 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है. साथ ही 1GB RAM और 8GB स्टोरेज दी गई है. डॉल्बी सपोर्टेड ऑडियो, 40W स्पीकर और 350 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह टीवी बेहतर विजुअल और साउंड अनुभव देता है.

डिजाइन और कनेक्टिविटी

थॉमसन की इस QLED रेंज में बेजल लेस डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें कई पिक्चर मोड जैसे सिनेमा, गेम, लो ब्लू और डायनामिक मोड मिलते हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग बदल सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाईफाई और क्रोमकास्ट बिल्ट इन मिलता है. साथ ही 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं. इसके अलावा गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल की मदद से बिना रिमोट के भी टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और आसान हो जाता है.

टीवी वेरियंट और कीमत

मॉडल आईडी ब्रांड सेल प्राइस (₹)
24AlphaQ001 थॉमसन 6,799
24TM2490-25 थॉमसन 5,599
32AlphaQ019 थॉमसन 8,999
32RT1022 थॉमसन 9,499
32TJHQ002 थॉमसन 9,499
32TM3290-25 थॉमसन 7,499
40AlphaQ060 थॉमसन 12,999
40RT1033 थॉमसन 13,999
43Alpha005BL थॉमसन 14,999
43AQI1005 थॉमसन 20,999
43RT1055 थॉमसन 15,499
43TJQ0012 थॉमसन 18,499
50QAI1015 थॉमसन 26,999
50TJQ0022 थॉमसन 23,999
55NEOX0011 थॉमसन 31,999
55QAI1025 थॉमसन 29,999
55TJQ0032 थॉमसन 27,999
65NEOX0009 थॉमसन 43,999
65QAI1035 थॉमसन 41,999
75NEOX4545 थॉमसन 64,999
Q32H1111 थॉमसन 10,499
TH65QDMini1022 थॉमसन 57,999
TH75QDMini1044 थॉमसन 94,999

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More