Vibe: ”उन्हें रफ एंड टफ…” क्यों कुणाल खेमू ने प्रीति जिंटा को ‘वाइब’ में किया कास्ट?

Vibe: ”उन्हें रफ एंड टफ…” क्यों कुणाल खेमू ने प्रीति जिंटा को ‘वाइब’ में किया कास्ट?

Vibe: कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' रिलीज हो चुकी है. फिल्म में प्रीति जिंटा एकदम अलग अंदाज में दिख रही हैं, जो उनके लिए कुणाल खेमू ने प्लान किया था. उनकी फिल्म में कास्टिंग क्यों की गई?

Vibe: फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का डायरेक्शन कुणाल खेमू ने किया है और बतौर डायरेक्टर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है. इस थ्रिलर-एक्शन फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम रोल में हैं. वहीं, प्रीति जिंटा की भी बॉलीवुड में कमबैक के बाद यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले वो सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ में नजर आई थीं. हालांकि, अब कुणाल खेमू ने अपनी आने वाली फिल्म ‘VIBE’ में प्रीति जिंटा को कास्ट करने पर रिएक्शन दिया है.

हाल ही में कुणाल खेमू ने कहा कि उन्होंने प्रीति को हमेशा एक खूबसूरत ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ और ‘बबली गर्ल’ वाले किरदारों में देखा था. इसलिए वो उन्हें एक ‘रफ एंड टफ’ एक्शन रोल में पेश करना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने प्रीति जिंटा को कोई बड़ा सेल्स-पिच देने के बजाय सिर्फ अपनी स्क्रिप्ट और विजन के बारे में बताया. प्रीति को कहानी और अपना किरदार काफी पसंद आया और उन्होंने इस रोल के लिए हां कह दिया.

क्यों प्रीति जिंटा ने रोल के लिए कहा YES?

दरअसल प्रीति जिंटा को कुणाल खेमू के डायरेक्शन पर पहले से ही पूरा भरोसा था. क्योंकि वो कुणाल की पहली डायरेक्शन की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ देख चुकी थीं. और उनके राइटर-डायरेक्टर के तौर पर काम करने के तरीके से अच्छी तरह वाकिफ थीं. वहीं, कुणाल खेमू ने इस फिल्म में केवल प्रीति जिंटा ही नहीं, बल्कि ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव को भी कॉर्पोरेट वर्ल्ड के एक अलग रोल में कास्ट किया है. ताकि ऑडियंस को एक्टर्स का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिले.

बताते चलें कि प्रीति जिंटा ने साल 2026 में ही यानी राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ बॉलीवुड में वापसी की है. जिसमें वो सनी देओल के साथ नजर आई हैं. इसके बाद वो कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में भी एक अलग और एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई दी हैं. दरअसल प्रीति जिंटा ने लगभग 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी की है. वापसी से पहले उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म साल 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी. जिसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी. अब 2026 में ‘बंटवारा 1947’ और ‘वाइब’ से वापसी की है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More