मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे मुश्ताक खान, जुमे की नमाज के बाद आखिरी विदाई

मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे मुश्ताक खान, जुमे की नमाज के बाद आखिरी विदाई

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के उम्दा एक्टर मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निभा गए किरदार लोगों के दिलों में बसते हैं. शुक्रवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

Mushtaq Khan Death: गुरुवार शाम बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आई, जिससे इंडस्ट्री और फैंस को तगड़ा झटका लगा. ‘वेलकम’, ‘गदर’ समेत और भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया. वो 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे. उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में काम किया और अपनी उम्दा अदाकारी से लोगों के दिलों पर खूब राज किया.

मुश्ताक खान ने 24 सितंबर की शाम इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 25 सितंबर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा होगी. उसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. वो कैंसर से पीड़ित थे. इसी बीमारी ने उनकी जिंदगी छीन ली. 15 दिन पहले वो सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटे मोहसिन खान और एक बेटी है.

मुश्ताक खान की फिल्में

उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. अपने 5 दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सनी देओल समेत और भी कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था. ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साथी’, ‘सड़क’, ‘जुनून’, ‘गुनाह’ उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं.

इस किरदार से लोगों के दिलों में बसते हैं मुश्ताक खान

मुश्ताक खान ने अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम’ में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने बल्लू नाम का कैरेक्टर प्ले किया था. फिल्म में उनका एक डायलॉग था- “मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था… जो काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म रिलीज होने के सालों बाद भी उनका ये डायलॉग मीम्स की दुनिया में छाया रहता है.

ये भी पढ़ें-

तुम्हारी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पातींसुनील पाल ने सलमान खान को क्यों कही ये बात?

सलमान खान और नयनतारा की मॉन्स्टर ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कैसे कमा लिए?

मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट के एक छोटे से कस्बे में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत से वो बॉलीवुड के हो गए. उन्होंने कई सालों तक थिएटर भी किया था, लेकिन फिर फिल्मों में आए. शुरुआत में कई छोटे-मोटे रोल किए और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड का बड़ा नाम बन गए.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More