Box Office Comparison: 2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग
फिल्म इंडस्ट्री में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3 नई फिल्में आई हैं जिनके बीच कमाई की जंग देखने को मिल रही है. इन फिल्मों में 2 बॉलीवुड की फिल्म है और एक हॉलीवुड मूवी है जो आगे निकलती नजर आ रही है.
Box Office Comparison: मौजूदा समय में सिनेमाघरों में हनुमान अंश फिल्म और मिर्जापुर द मूवी का बोलबाला देखने को मिल रहा है. ये दोनों ही फिल्में काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखा रही हैं. लेकिन इसी बीच सिनेमाघरों में 3 नई फिल्में भी आई हैं. इन फिल्मों की कमाई के आंकड़े भी आ रहे हैं. इसमें से दो बॉलीवुड की फिल्में हैं. एक फिल्म करीना कपूर की है जिसका नाम दायरा है. वहीं दूसरी फिल्म कुणाल खेमू की है जिसका नाम वाइब है. इन दोनों फिल्मों के अलावा एक हॉलीवुड फिल्म है जिसका टाइटल रेसिडेंट ईविल है.
पहले वीकेंड के कलेक्शन पर गौर करें तो रेसिडेंट ईविल फिल्म बाकी दोनों फिल्मों की कमाई पर भारी पड़ती नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस के मैदान पर इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन कितने रहे हैं. कौन कितना आगे है और कौन पीछे चल रहा है.
करीना कपूर की दायरा ने कितने कमाए?
एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म दायरा की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का 3 दिनों का नेट कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म का ये कलेक्शन बजट के मुकाबले बहुत कम है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.40 करोड़ रुपये का रहा है. दायरा फिल्म का अनुमानित बजट 60 करोड़ के आसपास का है. अगर पहले वीकेंड में ही ये फिल्म इतना पीछे चल रही है तो आने वाले वक्त में तो इसकी कमाई और भी घटेगी. मतलब इस फिल्म के लिए तो बजट रिकवर करना ही बड़ी बात होगी.
कितना रहा वाइब का कलेक्शन?
वाइब फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. उसके मुकाबले फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं कही जाएगी. इस फिल्म ने पहले सनडे को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ये कमाई बहुत अच्छी तो नहीं मानी जाएगी लेकिन करीना कपूर की फिल्म के मुकाबले ज्यादा है. वहीं पहले वीकेंड में भी कुणाल खेमू की इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 7.45 करोड़ कमा लिए हैं वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 8.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म का कलेक्शन भी बजट के मुताबिक कुछ खास नहीं है लेकिन करीना कपूर से ज्यादा है.
ये भी पढ़ें- Box Office: सातवें रविवार को हनुमान अंश की छप्परफाड़ कमाई, शानदार कलेक्शन से किया हैरान
हॉलीवुड फिल्म रेसिडेंट ईविल ने कितनी कमाई की?
हॉलीवुड की मूवी रेसिडेंट ईविल की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है. वैसे भी 2025 से ही हॉलीवुड की फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर ले जा रही हैं और पहले से ज्यादा एक्सपोजर पा रही हैं. इसी का फायदा इस हॉलीवुड फिल्म को भी मिला है. रेसिडेंट ईविल फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन के मुताबिक 9.50 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर अपनी कमाई को 11.33 करोड़ तक कर लिया है. इस लिहाज से ये फिल्म दोनों बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में साफ तौर पर आगे चल रही है.




