नागालैंड की फिल्म आंग ने TIFF में जीता प्लेटफॉर्म अवॉर्ड, ऑस्कर्स में मारी डायरेक्ट एंट्री
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भारत ने एक बड़ा सम्मान पाया है. तेजा रियो के निर्देशन में बनी फिल्म आंग को प्लेटफॉर्म अवॉर्ड दिया गया है. इसी के साथ ऑस्कर्स की रेस में भी मूवी ने अपनी दावेदारी पेश कर ली है.
सिनेमा के लिहाज से भारत का विकास तेजी से हुआ है. पिछले एक दशक में भारतीय सिनेमा ने गहरी सांस ली है और जोर के ठहाके भी लगाए हैं. मतलब कि जहां एक तरफ कॉमर्शियल फिल्मों ने कमाई के नए मापदंड तय किए और दुनियाभर में भारतीय फिल्मों को पसंद किया गया. वहीं दूसरी तरफ भारत की ही अलग-अलग फिल्मों ने ग्रैमी से लेकर ऑस्कर्स तक अपनी अलग पहचान बनाई और भारत का नाम दुनियाभर के कला जगत में रोशन किया. इस क्रम में अब एक नई फिल्म का नाम जुड़ गया है जो ऑस्कर्स के लिए भी नई उम्मीद लेकर आई है. नागालैंड कि पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म आंग को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 51वें संस्करण में सम्मानित किया गया है.
नागालैंड के डायरेक्टर तेजा रियो के निर्देशन में बनी फिल्म आंग को दुनियाभर में बड़ा सम्मान मिला है. इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं इसी के साथ इस फिल्म ने भारत की ओर से ऑस्कर्स की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भी डायरेक्ट एंट्री मार ली है.
डायरेक्टर ने क्या कहा?
आंग फिल्म के डायरेक्टर तेजा रियो ने फिल्म की सफलता और उसे मिल रहे सम्मान के बारे में बात करते हुए कहा- प्लेटफॉर्म कॉम्पिटिशन अवॉर्ड को जीतना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है और मैं अभी भी इसे हजम नहीं कर पा रहा हूं. नॉर्थ ईस्टस इंडिया के इंडिजिनियस रीजन नागालैंड से जिसे ट्राइबल लैंग्वेज में बनाया गया है, उसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है. ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए सम्मान की बात है जिन्होंने इस फिल्म को आस्तित्व में लाया. विश्वस्तर पर हमारी कॉम्युनिटी और उसकी कहानियों को सराहा जा रहा है ये देखकर सुकून मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- Box Office Comparison: 2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग
इससे पहले भी भारत को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जा चुका है. इसके पहले साल 2023 में तरसेम सिंह धंधवर की फिल्म डियर जस्सी को भी टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था. लेकिन वे नॉर्थ अमेरिका में रहने वाले हैं. वहीं तेजा रियो भारतीय मूल के ही हैं और भारत में ही रहते हैं. दोनों ही निर्देशकों ने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है. भारत के लिए फिलहाल 2027 ऑस्कर्स के लिहाज से कुछ समय में ही दो बड़ी फिल्मों का नाम जुड़ गया है. हाल ही में फिल्म गोंधल भारत की ओर से ऑस्कर्स के लिए ऑफिशियल सबमिशन रही है. वहीं दूसरी तरफ अब आंग फिल्म भी एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.




