15 साल बाद बन रही ‘द डर्टी पिक्चर 2’, एकता कपूर ने नई कहानी के साथ किया सीक्वल का ऐलान

15 साल बाद बन रही ‘द डर्टी पिक्चर 2’, एकता कपूर ने नई कहानी के साथ किया सीक्वल का ऐलान

एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो 15 साल के बाद इसकी प्लानिंग कर रही हैं. अब उनके पास एक कहानी है, जिसे वो सीक्वल के जरिए पर्दे पर पेश करने वाली हैं.

Ekta Kapoor On The Dirty Picture 2: साल 2011 में आई विद्या बालन, इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बॉक्स ऑफिस पर इट हिट रही थी. विद्या ने इसमें साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का लीड रोल किया था. अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जानकारी दी है कि वो इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रही हैं. उनके पास ‘द डर्टी पिक्चर 2’ के लिए एक नई कहानी भी है.

एकता कपूर ने हाल ही में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में ‘द डर्टी पिक्चर 2’ की जानकारी दी है. एकता ने कहा, “मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, जिसका नाम है ‘द डर्टी पिक्चर 2’. मैं इसे पहले पार्ट के 15 साल के बाद बनाने का प्लान कर रही हूं. इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास एक ऐसी कहानी है जिसे मैं बताना चाहती हूं.”

नई कहानी, नई कास्ट

‘द डर्टी पिक्चर’ के पहले पार्ट में सिल्क स्मिता की कहानी थी, लेकिन अब एकता कपूर एक नई कहानी के साथ सीक्वल फिल्म लेकर आ रही हैं. ऐसे में स्टारकास्ट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछली बार तो विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था. अब देखना होगा कि इस बार एकता की फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स नजर आते हैं. एकता ने सिर्फ सीक्वल फिल्म की घोषणा की है. उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है.

‘द डर्टी पिक्चर’ को डायरेक्ट किया था मिलन लुथरिया ने. फिल्म ने बजट से तकरीबन 4 गुना ज्यादा कमाई की थी. सैकनिल्क की मानें तो इसे बनाने में मेकर्स ने 28 करोड़ रुपये खर्च किए थे. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 116.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें-

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? दृश्यम 3 की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब

विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, विद्या बालन जल्द ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में नजर आने वाली हैं. वो इस फिल्म में मेन विलेन का किरदार प्ले कर रही हैं. मिथुन चक्रवर्ती, मोहन बाबू भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन वाली ये फिल्म 15 अक्टूबर को पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More