कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या से शेयर की तस्वीरें, बोलीं- यहां वही आता है जिसका सौभाग्य होता है

कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या से शेयर की तस्वीरें, बोलीं- यहां वही आता है जिसका सौभाग्य होता है

Kangana Ranaut Ayodhya: कंगना रनौत रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं. वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने कहा कि यहां आने सौभाग्य की बात है.

Kangana Ranaut Ayodhya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत 11 अक्टूबर को रामलला के दर्शन करने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं. उन्होंने वहां पूजा अर्चना की. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. (फोटो- इंस्टाग्राम@kanganaranaut)

उन्होंने आगे कहा, "यहां इंसान तभी आ पाता है जब उसका सौभाग्य होता है. इसलिए आज पूजा-अर्चना करना और इस बेहद पवित्र और पावन भूमि के दर्शन करना अपने आप में एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. ये अनुभव सचमुच अद्भुत था." (फोटो- इंस्टाग्राम@kanganaranaut)

कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जय श्री राम, जय अयोध्या धाम." कंगना ने मंदिर परिसर के साथ-साथ और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो भगवान के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं. (फोटो- इंस्टाग्राम@kanganaranaut)

बता दें कि अयोध्या में कंगना रनौत का एक इवेंट भी था, जहां उन्होंने एक जूलरी ब्रांड के शोरूम का उद्घाटन किया. उसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और फिर उसके बाद अयोध्या से रवाना हो गईं. (फोटो- इंस्टाग्राम@kanganaranaut)