IND vs NZ: न्यूजीलैंड में इस्तेमाल हो रही हैं घटिया बॉल? गेंद नर्म हो जाए तो होते हैं 4 बड़े नुकसान

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में इस्तेमाल हो रही हैं घटिया बॉल? गेंद नर्म हो जाए तो होते हैं 4 बड़े नुकसान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस्तेमाल हो रही गेंद के जल्दी सॉफ्ट होने की शिकायत की.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम वेलिंगटन टेस्ट नहीं जीत सकी. टीम इंडिया दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 10 विकेट नहीं गिरा सकी, नतीजा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. इस मैच के ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वेलिंगटन टेस्ट में इस्तेमाल हो रही गेंदें जल्दी सॉफ्ट यानि नर्म हो जा रही थी, इसकी वजह से विकेट ले पाना बेहद मुश्किल हो गया. आइए आपको बताते हैं कि गेंद के नर्म हो जाने से ऐसा क्या हो जाता है कि बुमराह जैसे गेंदबाज भी विकेट लेने को तरस जाते हैं. आइए आपको बताते हैं गेंद नर्म होने के 4 बड़े नुकसान.

पहला नुकसान

गेंद अगर नर्म हो जाए तो पहला बड़ा नुकसान ये होता है कि गेंद की स्पीड और उछाल दोनों कम हो जाता है. गेंदबाज कितना भी जोर लगा लें गेंद कम बाउंस होती है और पिच से उतनी तेजी भी नहीं मिलती है जितनी गेंदबाज जान लगाता है. कुल मिलाकर बैटिंग करना बेहद आसान हो जाता है.

दूसरा नुकसान

गेंद अगर नर्म हो जाए तो बल्ले पर लगने वाले किनारे स्लिप तक या विकेटकीपर तक कैरी नहीं करते. इसलिए कैच बिहाइंड या स्लिप कैच की संभावना बेहद कम हो जाती है.

तीसरा नुकसान

गेंद नर्म होने से बॉल स्विंग बेहद कम होती है. साथ ही सीम मूवमेंट भी कम हो जाती है. स्पिनर्स के लिए भी गेंद से बाउंस हासिल करना मुश्किल हो जाता है. नतीजा बल्लेबाजी आसान हो जाती है.

चौथा नुकसान

गेंद नर्म होने के बाद जब तक बल्लेबाज गलती ना करे तबतक विकेट लेना मुश्किल होता है. पिच अगर फ्लैट हो तो फिर विकेट लेना नामुमकिन हो जाता है.

यही वजह है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट के बाद बॉल सॉफ्ट होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि गेंद नर्म होने की शिकायत सिर्फ टीम इंडिया नहीं बल्कि कीवी गेंदबाजों को भी रही. शुभमन गिल ने कहा,’हम समझ सकते हैं कि पचास ओवर के बाद गेंद नर्म हो जाए लेकिन अगर 25-30 ओवर के बाद ही गेंद नर्म हो रही है या उसकी शेप बिगड़ रही है तो गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है.’ बता दें न्यूजीलैंड में कूकाबूरा रेड बॉल इस्तेमाल होती है और ऐसी ही शिकायत इंग्लैंड दौरे पर भी सामने आई थी जिसके बाद ड्यूक गेंद बनाने वाली कंपनी को सफाई देनी पड़ी थी.

अनूप देव सिंह
अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More