AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच वनडे में 47 साल बाद हुआ ऐसा, इन वजहों से रोमांचक हुआ सीरीज डिसाइडर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के फैसले की घड़ी आ गई है. 1-1 से बराबरी पर खड़ी सीरीज का डिसाइडर होबार्ट में है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का आखिरी मैच होबार्ट में है. ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है. क्योंकि, इससे पहले खेले 2 वनडे में से दोनों टीमों ने 1-1 जीते थे. अब सीरीज डिसाइडर होबार्ट में है. (Photo: PTI)
वनडे सीरीज का डिसाइडर होबार्ट के बेलेरिव ओवल पर खेला जाना है. साल 2018 के बाद ये पहली बार है जब बेलेरिव ओवल किसी मेंस वनडे मुकाबले की मेजबानी कर रहा है. (Photo: PTI)
मतलब, इंग्लैंड की मेंस क्रिकेट टीम ने 2018 से कोई व्हाइट बॉल मैच होबार्ट में नहीं खेला है. उसने बेलेरिव ओवल पर अपना आखिरी वनडे साल 2015 में खेला था. (Photo: PTI)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का सीरीज डिसाइडर उस मैदान पर है, जहां उसने आज तक कोई वनडे नहीं जीता है. इंग्लैंड ने होबार्ट में 3 वनडे खेले और तीनों हारे हैं. (Photo: PTI)



