कप्तान कमिंस ने धोखा दिया…कैमरन बेनक्रॉफ्ट के 5 विस्फोटक बयान, जिसके बाद उड़ी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की धज्जियां
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने अपने आर्टिकल में बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के किस खिलाड़ी ने कैसे सैंडपेपर कांड में भूमिका अदा की.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर विवादों में आ गई है. ये विवाद साल 2018 का है जब इस टीम के तीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, कैमरन बेनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर गेंद को सैंडपेपर से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए थे. लेकिन ये मामला एक बार फिर खुला है और उस केस में फंसे कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने एक आर्टिकल में सिलसिलेवार तरीके से बताया है कि आखिर कैसे ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच से लेकर स्टार्क, कमिंस जैसे सीनियर खिलाड़ी इस कांड में शामिल थे. आइए आपको बताते हैं कैमरन बेनक्रॉफ्ट के वो पांच विस्फोटक बयान दिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इज्जत की धज्जियां उड़ रही हैं.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट का पहला विस्फोटक बयान
कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने वेस्ट ऑस्ट्रेलिया अखबार में लिखे कॉलम में आरोप लगाया है कि साल 2018 में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती थी कि वो सैंडपेपर इस्तेमालक रहे हैं. सिर्फ वॉर्नर, स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ही इस मामले के दोषी नहीं थे.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट का दूसरा विस्फोटक बयान
बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि उस टेस्ट सीरीज में डरबन में सैंडपेपर का इस्तेमाल नहीं हुआ लेकिन दूसरे टेस्ट में टी ब्रेक के दौरान ड्रेसिंग रूम में चर्चा हुई की रिवर्स स्विंग कैसे कराई जाए. डेविड वॉर्नर ने सैंडपेपर का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कैमरने उनपर ज्यादा फोकस कर रहे हैं इसलिए वो खुद ये नहीं कर स कते.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट का तीसरा विस्फोटक बयान
कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने इस मामले में उस वक्त के हेड कोच डैरेन लेहमैन पर भी गंभीर आरोप लगाया. बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि कोच डैरेल लेहमैन और बॉलिंग कोच डेविड सेकर भी सैंडपेपर वाली मीटिंग में मौजूद थे. स्मिथ ने कहा था कि वो इसमें शामिल नहीं होना चाहते थे.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट का चौथा विस्फोटक बयान
कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि वो युवा खिलाड़ी थे और टीम में योगदान देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने सैंडपेपर से गेंद को घिसने का काम करने की हामी भरी. बेनक्रॉफ्ट के मुताबिक सभी गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और मिचेल मार्श से वो लगातार फीडबैक लेते थे कि बॉल रिवर्स स्विंग कर रही है या नहीं.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट का पांचवां विस्फोटक बयान
कैपटाउन टेस्ट में जब कैमरन बेनक्रॉफ्ट सैंडपेरक के साथ पकड़े गए तो पीटर हैंड्सकॉम्ब मैदान पर आए और सैंडपेपर ले गए. बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि को डैरेन लेहमैन ने वॉकी-टॉकी पर निर्देश दिया था कि उस सैंडपेपर को ग्राउंड से बाहर लेकर आ जाओ.
कैमरन बेनक्रॉफ्ट के ये आरोप बेहद गंभीर हैं. अगर ये आरोप सही हैं तो फिर इसका मतलब ये है कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम इसकी दोषी है. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई इस मामले की दोबारा जांच करेगा. सवाल ये है कि बाकी खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी. बेनक्रॉफ्ट ने ये भी कहा कि पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठ बोला इसलिए उन्होंने 4000 शब्दों का ये सच जनता के सामने रखा है.




