SMAT 2026: कप्तान बनकर किया डेब्यू, अब 44 गेंदों पर ठोका T20 शतक, छत्तीसगढ़ के 17 साल के खिलाड़ी ने किया हैरान

SMAT 2026: कप्तान बनकर किया डेब्यू, अब 44 गेंदों पर ठोका T20 शतक, छत्तीसगढ़ के 17 साल के खिलाड़ी ने किया हैरान

Vikalp Tiwari century in SMAT 2026: छत्तीसगढ़ के कप्तान और 17 साल के बल्लेबाज विकल्प तिवारी ने अपने T20 करियर का पहला शतक जड़ा है. उन्हें ये कामयाबी उड़ीसा के खिलाफ मैच में मिली.

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy 2026: फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ का वो डायलॉग तो सुना है ना- काबिल बनो, कामयाबी तुम्हारे पीछे-पीछे आएगी. उसी बात को साबित किया है तिवारी जी के लड़के ने, जिसने किसी के लिए भी कुछ भी कहने का कोई विकल्प नहीं छोड़ा है. सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उसने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को किया है तो बस हैरान. अब सवाल है कि ये तिवारी जी का लड़का है कौन? हम बात कर रहे हैं 17 साल के विकल्प तिवारी की, जिन्होंने SMAT 2026 में ही अपना T20 डेब्यू किया, वो भी कप्तान बनकर. SMAT के मौजूदा सीजन में विकल्प छत्तीसगढ़ के कप्तान हैं.

कामयाबी का ‘विकल्प’ बना 17 साल का खिलाड़ी

आसान नहीं होता 17 साल की उम्र में कप्तानी के बोझ को संभालते हुए बल्लेबाजी का जलवा दिखाना. लेकिन विकल्प तिवारी ने ऐसा करके दिखाया. वो उन सेलेक्टर्स की उम्मीदों पर खरे उतरे, जिन्होंने भरोसा कर उन्हें कप्तान बनाया था. तिवारी जी के लड़के ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2026 के शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ के पहले मैच से ही ये बता दिया कि वो रुकने वाला नहीं. डेब्यू पर अर्धशतक जड़ने वाले 17 साल के विकल्प ने अब करियर के तीसरे ही T20 में धमाकेदार शतक भी जड़ दिया है.

44 गेंदों पर विकल्प ने ठोका शतक

विकल्प तिवारी ने उड़ीसा के खिलाफ 44 गेंदों पर अपना शतक 15 चौके और 3 छक्के के साथ पूरा किया. ये SMAT 2026 में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकला तीसरा शतक रहा. वहीं विकल्प तिवारी के T20 करियर का ये पहला शतक है. इससे पहले उनके नाम एक अर्धशतक था, जो इसी टूर्नामेंट में कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करते हुए उन्होंने अपने पहले मैच में बनाया था.

119 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए विकल्प

विकल्प तिवारी की कुल इनिंग56 गेंदों की रही, जिस पर उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के के साथ 119 रन बनाए. उसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट हो गए. कप्तान विकल्प के दमदार शतक की बदौलत छत्तीसगढ़ ने उड़ीसा के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए.

साकेत शर्मा
साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More