Rishabh Pant: ऋषभ पंत शतक लगाएंगे तो टीम इंडिया जीतेगी ही नहीं? इतना अनलकी रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने अगर SENA देशों में शतक लगाया तो टीम इंडिया वो मैच जीतेगी नहीं, जानिए उनके इस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अकसर कमाल प्रदर्शन करते हैं लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है जिसके बाद टीम इंडिया के फैंस चाहेंगे कि ये खिलाड़ी फेल ही हो जाए तो अच्छा है. अरे चौंकिए नहीं, आइए आपको बताते हैं पंत के एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में. (PC-PTI)
ऋषभ पंत ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन बनाए, टीम इंडिया हार गई. सिडनी में उन्होंने नाबाद 159 रन बनाए, मैच ड्रॉ रहा. इसके बाद साउथ अफ्रीका में पंत ने केपटाउन में शतक लगाया और टीम इंडिया हार गई.(PC-PTI)
पंत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 146 रन बनाए, टीम इंडिया हार गई. लीड्स में उन्होंने दोनों पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया, टीम इंडिया वो टेस्ट भी हार गई. अब वेलिंगटन टेस्ट में उन्होंने 128 रन बनाए, न्यूजीलैंड ने मैच ड्रॉ करा लिया.(PC-PTI)
पंत का शतक लगने के बाद टीम इंडिया SENA देशों में नहीं जीत पाई है. हालांकि इसमें पंत की गलती नहीं है. ये खिलाड़ी विपरीत हालातों में अच्छी बैटिंग करता है, वहीं दूसरे बल्लेबाज दबाव में बिखर जाते हैं. पंत को अगर दूसरे खिलाड़ियों का साथ मिलता तो ये अनचाहा रिकॉर्ड शायद उनके नाम पर दर्ज ना होता.(PC-PTI)



