IND vs NZ: शुभमन गिल ने केन विलियमसन से ली बैटिंग में मदद, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले की तैयारी जीत की

IND vs NZ: शुभमन गिल ने केन विलियमसन से ली बैटिंग में मदद, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले की तैयारी जीत की

शुभमन गिल को बैटिंग प्रैक्टिस कराने में न्यूजीलैंड में केन विलियमसन ने मदद की. भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले इस बात का खुलासा खुद दिग्गज कीवी बैटर ने किया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेला जाना है, जिसके लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल कमर कसकर तैयार है. न्यूजीलैंड के हालात में सफेद जर्सी में रेड बॉल का कैसे सामना करना है, शुभमन गिल ने उसके लिए केन विलियमसन से स्पेशल क्लास ली है. इसका खुलाला TOI को दिए इंटरव्यू में केन विलियमसन ने खुद किया है.

‘बल्लेबाजी को लेकर अक्सर होती है बात’

शुभमन गिल ने कहा कि गिल जितने बेहतर इंसान हैं, उतनी ही उनमें क्रिकेट सीखने की ललक भी है. वो इस जेन्टलमैन गेम के कुशल छात्र की तरह हैं. विलियमसन ने बताया कि गिल से उनका नाता गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में खेलने के दौरान जुड़ा. उस वक्त बना दोनों के बीच का बॉन्ड अब और मजबूत हो चुका है.

केन विलियमसन ने आगे बताया कि शुभमन गिल समय-समय पर उनसे अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हैं. हमारे बीच उन तमाम गलतियों पर बात होती है, जो शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान पर की होती है. केन ने कहा कि खुद को बेहतर बैटर बनाने की जो भूख गिल के अंदर है, वो काबिलेतारीफ है.

गिल ने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ली विलियमसन की मदद

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी वो गिल को ट्रेनिंग दे चुके हैं, विलियमसन ने इस बात का भी खुलासा किया. विलियमसन ने TOI को बताया कि वो जल्दी ही ऑकलैंड आ गए थे. वो लंबी सीरीज के लिए खुद को तैयार करना चाहते थे. मैंने उनके लिए कुछ दिनों की प्रैक्टिस की व्यवस्था की, ताकि वो सीरीज के शुरू होने से पहले अपनी बल्लेबाजी पर काम कर सकें.

न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज कितनी चुनौतीपूर्ण?

ये पूछे जाने पर कि क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण सीरीज साबित होने वाली है? इस सवाल के जवाब में केन विलियमसन ने कहा कि इंग्लैंड में उसके लिए सीरीज अच्छी रही थी. ऐसे में मैं उन्हें अब न्यूजीलैंड में खेलते देखने के लिए उत्साहित हूं.

विलियमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड की कंडीशन यहां आने वाली किसी भी टीम के लिए चुनौती से भरी रही है. लेकिन मुझे यकीन है कि गिल और उनकी टीम दोनों के ही पास इस चुनौती से पार पाने का दमखम है.

साकेत शर्मा
साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More