पाकिस्तान-श्रीलंका की टीम को ICC ने सुनाई कड़ी सजा, प्वाइंट भी कटे और जेब भी कटी

पाकिस्तान-श्रीलंका की टीम को ICC ने सुनाई कड़ी सजा, प्वाइंट भी कटे और जेब भी कटी

पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा और अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को करारा झटका लगा है.

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इसी बीच दोनों टीमों को करारा झटका लगा है क्योंकि आईसीसी ने दोनों टीमों पर तगड़ा जुर्माना ठोका है. (PC-PTI)

श्रीलंका की टीम के स्लो ओवर रेट की वजह से 15 अंक काटे गए हैं. जबकि उसकी टीम के खिलाड़ियों की 50 फीसदी मैच फीस काटी गई है. (PC-PTI)

दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम के भी स्लो ओवर रेट के चलते पांच अंक काटे गए हैं. खिलाड़ियों की 25 फीसदी मैच फीस भी कटी है. (PC-PTI)

रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. पाकिस्तान ने पहली पारी में 434 रन बनाए थे. श्रीलंका ने भी 446 रन बनाकर करारा जवाब दिया था. दूसरी पारी में पाकिस्तानी टीम ने 284 रन बनाए थे और मैच बिना नतीजे के खत्म हो गया.(PC-PTI)