Harshal Patel: हर्षल पटेल को SRH ने छोड़ा, 4 करोड़ कम हुई सैलरी, इस टीम को सौंपा
आईपीएल में दो बार पर्पल कैप जीतने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से नहीं खेलेंगे. उन्हें ट्रेड कर दिया गया है.
हर्षल पटेल आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे लेकिन अब वो अगले सीजन से गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे. हैदराबाद ने दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को गुजरात टाइटंस में ट्रेड कर दिया है. (PC-PTI)
हर्षल पटेल को पिछले सीजन हैदराबाद ने सिर्फ 5 मैचों में मौका दिया था और ये खिलाड़ी एक भी विकेट नहीं ले सका. उनका इकॉनमी रेट 10.8 रहा. अब हैदराबाद ने उन्हें गुजरात को ट्रेड कर दिया है. (PC-PTI)
गुजरात हर्षल पटेल की पांचवीं टीम होगी. वो सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 124 मैचों में 151 विकेट झटके हैं. (PC-PTI)
हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीते हैं. 2021 में उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 32 विकेट झटके थे. पंजाब किंग्स के लिए 2024 में उन्होंने 24 विकेट झटक पर्पल कैप अपने नाम की थी. (PC-PTI)



