LIVE कॉन्सर्ट में मलिंगा बन गए सिंगर सोनू निगम, स्टेज से की ‘गेंदबाजी’, बॉलर हुआ फैन

LIVE कॉन्सर्ट में मलिंगा बन गए सिंगर सोनू निगम, स्टेज से की ‘गेंदबाजी’, बॉलर हुआ फैन

Sonu Nigam Malinga Meeting: 10 अक्टूबर को सोनू निगम के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट 'द रिवोल्यूशन टूर' में लसिथ मलिंगा अपने परिवार के साथ शामिल हुए. दोनों की मुलाकात का वीडियो अब सामने आया है.

Sonu Nigam Malinga Meeting: सोनू निगम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘द रिवोल्यूशन टूर’ कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बीते रोज़ उन्होंने मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में एक कॉन्सर्ट किया, जहां हज़ारों की तादाद में फैंस उनके शो में दिखाई दिए. इस दौरान खास ये रहा कि वहां लेजेंड्री श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा भी पहुंचे थे. सोनू निगम ने स्टेज से नीचे उतरकर लसिथ मलिंगा से खुद मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मलिंगा के एक्शन की नकल स्टेज पर कर के हर किसी को हैरान कर दिया.

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद मलिंगा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सोनू उनतो गेंदजाबी एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही दोनों की मुलाकात की झलक भी वीडियो में नज़र आ रही है.

मलिंगा ने की सोनू की तारीफ

सोनू निगम के साथ वीडियो शेयर करते हुए लसिथ मलिंगा ने लिखा, “लेजेंड्री सोनू निगम के साथ एक अप्रत्याशित पल, उन्होंने मेरा एक्शन मुझसे भी बेहतर तरीके से किया. उन यॉरकर्स को आने दो, लेजेंड. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और दुनियाभर के लाखों लोगों का मनोरंजन करते रहने के लिए उसी अविश्वसनीय भावना की कामना करता हूं.”

सोनू निगम ने दिया ये जवाब

लसिथ मलिंगा की ओर से मिली तारीफ पर सोनू निगम ने भी जवाब दिया. उन्होंने मलिंगा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे लसिथ मलिंगा…अब आप जान ही गए होंगे कि मैं आपका और आपके स्पोर्ट्समैनशिप का कितना बड़ा चाहने वाला हूं. आपको और आपके परिवार को अपने कॉन्सर्ट में देख कर बेहद खुशी हुई. ईश्वर आप सबका भला करे. अगली बार, आपको मेरे लिए गाना होगा.”

इस तरह हुई दोनों की मुलाकात

सोनू निगम और मलिंगा की मुलाकात भी बहुत गर्मजोशी भरी हुई. वीडियो में दिख रहा है कि सोनू निगम मलिंगा के आने पर स्टेज से दौड़ते हुए नीचे उतरते हैं और उन्हें जाकर सीधा गले लगा लेते हैं. इसके बाद दोनों बातें करते हैं. शोर के कारण सोनू उनके कानों में कुछ कहते भी हैं. इसके बाद मलिंगा सोनू को अपने परिवार से भी मिलवाते हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More