‘रामायण’ छोड़िए, 10 साल पहले भी दिवाली पर फिल्म लेकर आए थे रणबीर कपूर, क्या हाल हुआ था?
'रामायण' से 10 साल पहले भी रणबीर कपूर दिवाली के मौके पर एक फिल्म लेकर आए थे. उसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. जानिए बॉक्स ऑफिस पर उस फिल्म का क्या हाल हुआ था.
Ranbir Kapoor Diwali Released Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर जल्द ही पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अब मेकर्स ने फाइनल रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.
ये पहली बार नहीं है जब दिवाली पर रणबीर की कोई फिल्म रिलीज हो रही है, बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है. अब से 10 साल पहले यानी साल 2016 में भी दिवाली पर रणबीर की एक फिल्म आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. जानिए उस फिल्म के बारे में.
यहां जिस फिल्म की बात हो रही है वो करण जौहर के डायरेक्शन में बनी 'ऐ दिल है मुश्किल' है, जो एक रोमांटिक फिल्म थी. 28 अक्टूबर 2016 को ये फिल्म रिलीज हुई थी. रणबीर के साथ ऐश्वर्य राय और अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में दिखी थीं. न सिर्फ फिल्म बल्कि टाइटल ट्रैक समेत फिल्म के सारे गाने भी हिट हुए थे.
'ऐ दिल है मुश्किल' लोगों को काफी पसंद आई थी. यही वजह थी कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था और बजट से 2.3 गुना कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 98 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 229 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.



