India vs Australia Live Score, Women’s World Cup Semi Final: फीबी लिचफील्ड की शानदार बल्लेबाजी, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

India vs Australia Live Score, Women’s World Cup Semi Final: फीबी लिचफील्ड की शानदार बल्लेबाजी, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

Ind W vs Aus W Live Score, Live Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 30 Oct 2025 03:51 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

    ऑस्ट्रेलिया ने 8वें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं. फीबी लिचफील्ड इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं.

  • 30 Oct 2025 03:40 PM (IST)

    India W vs Australia W Live Score: बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू

    बारिश के बाद दोबार खेल शुरू हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

  • 30 Oct 2025 03:29 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: बारिश की वजह से रुका खेल

    ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के आउट होते ही बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 5.1 ओवर में एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं.

  • 30 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Score: कप्तान एलिसा हीली पवेलियन लौटीं

    टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है. कप्तान एलिसा हीली केवल 5 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं.

  • 30 Oct 2025 03:14 PM (IST)

    India W vs Australia W Live Score: हरमनप्रीत ने छोड़ा हीली का कैच

    मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का कैच छोड़ दिया. हीली उस समय केवल 2 रन पर थीं.

  • 30 Oct 2025 03:04 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

    दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. एलिसा हीली और फोएबे लिचफील्ड क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 30 Oct 2025 02:49 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

    एलिसा हीली (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ली गार्डनर, टी. मैक्ग्रा, सोफी मॉलिन्यू, किम गार्थ, एलाना किंग, मेगन शूट

  • 30 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Score: भारत की प्लेइंग 11

    स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, रेणुका सिंह

  • 30 Oct 2025 02:35 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी. हालांकि, भारतीय कप्तान ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी चाहती थीं.

  • 30 Oct 2025 02:24 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: थोड़ी देर में टॉस

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस अब से थोड़ी देर में होने वाला है. भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं रहने वाली, ऐसे में टॉस एक बड़ा फैक्टर होगी.

  • 30 Oct 2025 01:47 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची

    दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है. दोपहर 3 बजे से मुकाबला शुरू होगा. जबकि उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.

  • 30 Oct 2025 01:15 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Match Score: 3023 दिन पहले जैसे हालात कैसे?

    महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को 3023 दिन पहले यानी 20 जुलाई 2017 को हराया था. वो भी उस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल था. और इस बार भी दूसरा ही सेमीफाइनल है. बड़ी बात ये है कि पिछली बार जीत दिलाने वाली हरमनप्रीत इस बार टीम इंडिया की कप्तान है.

  • 30 Oct 2025 01:11 PM (IST)

    India W vs Australia W Live: वर्ल्ड कप का कैसा है रिकॉर्ड?

    भारत और ऑस्ट्रेलिया, महिला वनडे वर्ल्ड में अब तक 14 बार भिड़े हैं, जिसमें से 3 बार भारत जीता है. वहीं 11 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है.

  • 30 Oct 2025 01:05 PM (IST)

    Ind W vs Aus W Live Score: भारत-ऑस्ट्रेलिया का ओवरऑल रिकॉर्ड

    भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 60 वनडे खेले हैं, जिसमें 11 में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 49 मुकाबले उसे गंवाने पड़े हैं. बात अगर भारतीय जमीन पर खेले वनडे की करें तो यहां अब तक खेले 28 वनडे में 23 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं.

India Women vs Australia Women Live Score, Womens World Cup 2025 2nd Semi Final: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की पहली फाइनलिस्ट तो साउथ अफ्रीका बन चुकी है. अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई में है, जहां बारिश का भी साया बना हुआ है.

विजय रथ पर ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अजेय है. उसने ग्रुप स्टेज पर अपने सभी मुकाबले जीते हैं. महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिुहास में भी उनका विजय रथ पिछले 15 मैचों से लगातार जारी है. ऐसे में भारत को अगर सेमीफाइनल का टिकट कटाना है तो सेमीफाइनल में उनका विजय रथ रोकना होगा.

8 साल पहले कमाल कर चुकी है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कोई नॉक आउट मुकाबला भी नहीं गंवाया है. हालांकि, 8 साल पहले नॉकआउट में जब उन्हें हार मिली थी तो उन्हें हराने वाली टीम भारत की ही थी. 2017 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 171 रन की कभी ना भूल पाने वाली इनिंग खेली थी.

कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के पास अगर उसके मजबूत आंकड़े और रिकॉर्ड हैं तो भारत के पास है बुलंद हौसला. अपने घर में खेलने का एहसास और अपने लोगों का फुल सपोर्ट. वैसे एक संयोग ये भी है कि भारतीय टीम उसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, जिसमें उसने न्यूजीलैंड को हराया है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी ऐसा हुआ है तो हो सकता है कि ये संयोग इस बार भी काम करता दिखे.

Published On - Oct 30,2025 1:04 PM IST