IPL 2027 Retention Today LIVE Streaming: रिटेन- रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव?
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन की आज आखिरी तारीख है. इस रिटेंशन को लाइल कहां देख सकते हैं? जानिए ऐसे हर सवाल के जवाब.
IPL 2027 को लेकर 17 नवंबर का दिन अहम है. क्योंकि इस दिन उन खिलाड़ियों के नामों पर फाइनल ठप्पा लगने वाला है, जिन्हें आईपीएल की फ्रेंचाइजियां रिटेन और रिलीज करेंगी. सीधी भाषा में कहें आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समयसीमा अब खत्म होने को है. जो खिलाड़ी रिटेन होंगे वो उसी फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे. वहीं जो रिलीज किए जाएंगे, वो सीधे ऑक्शन पूल में जाएंगे, जहां 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में उनके नाम की बोली लगती दिख सकती है.
IPL 2027 Retention: जानें हर सवाल के जवाब
आईपीएल 2027 के रिटेनशन और रिलीज को लेकर कई सवाल हैं. आइए उन सारे सवालों के जवाब एक-एक कर जानते हैं.
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का रिटेंशन और रिलीज कब होने वाला है?
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का रिटेंशन और रिलीज 17 नवंबर, मंगलवार को होगा
IPL 2027 के लिए रिटेंशन और रिलीज कितने बजे होगा?
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज को लाइव दिखाया जाएगा. मगर उसके प्रसारण समय को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 5 बजे से इसके लाइव दिखाए जाने की जानकारी है तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स उसके प्रसारण समय को शाम 6 बजे से बता रहे हैं.
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज को भारत में कहां लाइव दिखाया जाएगा?
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. वहीं इसी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.
खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के बाद आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन कब और कहां होगा?
IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के बाद मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होगा.
मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?
16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर है.
मिनी ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट सौंपने की डेडलाइन क्या है?
मिनी ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट सौंपने की डेडलाइन 1 दिसंबर है.




