KKK 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बनकर मालामाल हुए अविनाश मिश्रा, लाखों रुपये जीते, कार भी मिली
Khatron Ke Khiladi 15 Prize Money: अविनाश मिश्रा 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने हैं. उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि लाखों की प्राइज मनी भी मिली है. जानिए उन्होंने और क्या कुछ अपने नाम किया है
Khatron Ke Khiladi 15 Prize Money: लगभग 2 महीने के बाद रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर अब खत्म हो चुका है. 4 अक्टूबर की रात विनर के नाम का ऐलान हुआ. उसी के साथ ये सीजन ऑफ एयर हो गया. इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा के नाम हुई है. जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, उनके साथी कंटेस्टेंट उनके लिए जमकर तालियां बजाने लगे और अब वो सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. ट्रॉफी के साथ-साथ अविनाश को विनर बनने पर लाखों रुपये की प्राइज मनी भी मिली है.
होस्ट रोहित शेट्टी ने पहले विनर के तौर पर अविनाश के नाम का ऐलान किया. उसके बाद उन्होंने ट्रॉफी सौंपी. उसके बाद ये जानकारी दी कि अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी जाती है. इतना ही नहीं उन्हें मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी मिली है.
कौन रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का रनरअप?
टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के रनरअप रहे. टॉप-5 में अविनाश और ऋत्विक के अलावा ओरी, फरहाना भट्ट और करण वाही थे. करण और फरहाना के बाहर होने के बाद मुकाबला सिर्फ अविनाश, ऋत्विक और ओरी में था. हालांकि, एक स्टंट के बाद ओरी भी बाहर हो गए.
अविनाश और करण में स्टंट करने के लिए अविनाश ने सबसे कम समय लिया और वो बन गए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर. और ट्रॉफी के साथ अपने घर ले गए 20 लाख रुपये और एक चमचमाती कार.
ये कंटेस्टेंट भी थे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा
टॉप-5 फाइनलिस्ट के अलावा और बाकी 8 कंटेस्टेंट जो इस शो का हिस्सा बने थे उनके नाम हैं- गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, रुहानिका धवन.
ये भी पढ़ें-
भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर
स्टंट्स दिमाग हिला देंगेRRR-बाहुबली से अलग होगा वाराणसी का एक्शन, राजामौली के बेटे ने बताया
अविनाश मिश्रा ने एक्टिंग की दुनिया में काफी कम समय में अपनी खास पहचान बना ली. उन्होंने साल 2017 में टीवी शो ‘सेठ जी’ के जरिए अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने ‘इश्कबाज’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘ये तेरी गलियां’ समेत और भी कई टीवी शोज में काम किया. अब उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जैसा एक बड़ा शो अपने नाम कर लिया है.




