Ramayana: नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, राम के रोल में सौम्य दिखे रणबीर, रावण के रोल में यश का दिखा रोबीला अंदाज
रामायण मूवी की रिलीज जैसे-जैसे पास आ रही है इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. साथ ही फिल्म को लेकर अपडेट्स भी शेयर किए जा रहे हैं. अब रामायण फिल्म से नए पोस्टर शेयर किए गए हैं.
Ramayana Part 1 Update: रामायण पार्ट 1 फिल्म की रिलीज के दिन करीब आ रहे हैं. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता है. फिल्म दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज की जानी है. ऐसे में फिल्म को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है. अब फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म से रावण के रोल में यश का पोस्टर भी जारी किया गया है.
इन दोनों पोस्टर्स के आते ही फैंस के बीच भारी उत्सुकता फैल गई और फैंस इसपर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. कई सारे लोगों का तो अभी से ही ये मानना है कि फिल्म अब तक के भारत के बॉक्स ऑफिस के इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. आइए जानते हैं कि पोस्टर्स पर फैंस की कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Together Always, in Dharma. pic.twitter.com/LfWqSNW9x6
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 26, 2026
कैसा है राम-सीता-लक्ष्मण का पोस्टर?
राम के रोल में रणबीर कपूर, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और मां सीता के रोल में साई पल्लवी का लुक शेयर कर दिया गया है. तीनों ही वनवास वाली वेषभूषा में हैं. तीनों के ही चेहरे पर सौम्यता नजर आ रही है और तीनों के संबंध में अटूट प्रेम और एकता. ये पोस्टर वाकई में भावुक कर देने के साथ फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है. द वर्ल्ड ऑफ रामायण ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा- ‘धर्म में हमेशा साथ.’ पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा- बहुत ही सुंदर पोस्टर. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये हुई ना बात. एक शख्स ने लिखा- माइंड ब्लोइंग पोस्टर.
The ruler of all 3 worlds, Ravana. pic.twitter.com/J6nnalQ5Vm
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 26, 2026
कैसा है रावण के रोल में यश का पोस्टर?
वहीं टीम की तरफ से रावण के रोल में यश का पोस्टर भी शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- तीनों लोक का शासक- रावण. पोस्ट में राणव के रोल में यश काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज में एक रौब नजर आ रहा है और खुद पर ऐतबार भी. पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा- वाह ये तो गजब है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- अभी तक का सबसे खूंखार रावण. एक अन्य शख्स ने लिखा- मैं तो यश की एंट्री का इंतजार कर रहा हूं.
पोस्टर पर कुछ नेगेटिव व्यूज भी आ रहे हैं. कई लोगों का ऐसा मानना है कि शेयर किए गए दोनों ही नए पोस्टर्स में कुछ भी नया नहीं है और ऐसा कुछ शेयर नहीं किया गया है जिससे फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़े. रामायण की बात करें तो इसे दो पार्ट्स में लाने की तैयारी है जिसका पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ साल 2027 की दिवाली में इसका दूसरा पार्ट जारी किया जाएगा. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है और ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है वहीं इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है.




