Sitaphal Rabdi Recipe: लो कैलोरी, हाई टेस्ट…घर पर बनाएं सीताफल की हेल्दी रबड़ी, नोट कर लें रेसिपी

Sitaphal Rabdi Recipe:  लो कैलोरी, हाई टेस्ट…घर पर बनाएं सीताफल की हेल्दी रबड़ी, नोट कर लें रेसिपी

आजकल लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजों को एड करते हैं और स्वीट डिशेज को हटा ही देते हैं. लेकिन हम आपके लिए सीताफल की रबड़ी लेकर आए हैं, जो लो कैलोरी है और वजन कंट्रोल रखने में भी मदद करेगी. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Sitaphal Rabdi Recipe: फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर अपनी डाइट से मीठे को हटा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही लो कैलोरी डेजर्ट बना सकते हैं, जो स्वाद भी देगी और आपको गिल्ट भी नहीं होगा. इस डेजर्ट को सीताफल से बनाना है, जिसे कई जगह शरीफा भी कहा जाता है. सीताफल से बनी हेल्दी रबड़ी पोषण से भी भरपूर है और स्वाद में भी लाजवाब होगी.

खास बात यह है कि सीताफल की यह रबड़ी गर्मियों में ठंडक का एहसास देने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती है. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

ये भी पढ़ें: Protein Rich Wheat Roti: गेहूं के आटे की रोटी भी बनेगी प्रोटीन से भरपूर, बस मिला लें ये 3 चीज़ें

पोषक तत्वों से भरपूर सीताफल

सीताफल, जिसे शरीफा और कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है. अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है. इस फल में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इस फल के साथ आप बादाम, अखरोट, पिस्ता और लो-फैट दूध के साथ मिलाकर एक हेल्दी डेजर्ट बना सकते हैं. जो लो कैलोरी और स्वाद में जबरदस्त होता है. साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए हेल्दी ऑप्शन बनाता है. चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं,

सामान्य रबड़ी और हेल्दी रबड़ी में अंतर

पारंपरिक सीताफल रबड़ी में फुल-फैट दूध, कंडेंस्ड मिल्क, चीनी और ज्यादा मात्रा में मलाई का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है. वहीं, हेल्दी सीताफल रबड़ी में लो-फैट दूध, सीताफल की प्राकृतिक मिठास और पोषक तत्वों से भरपूर मेवों का उपयोग किया जाता है. इससे रबड़ी का स्वाद और क्रीमी टेक्सचर बरकरार रहता है, लेकिन यह ज्यादा पौष्टिक और हल्की बन जाती है.

सामग्री

2 कप लो-फैट दूध 1 कप सीताफल का गूदा 1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता 1 बड़ा चम्मच कटे हुए अखरोट 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 1 बड़ा चम्मच कटे हुए खजूर (ऑप्शनल) 1 बड़ा चम्मच भुना और कुटा हुआ मखाना (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

एक पैन में दूध गर्म करें और उसे हल्का गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं. दूध को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब ठंडे दूध में सीताफल का गूदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. चाहें तो इसमें खजूर और कुटा हुआ मखाना भी मिला सकते हैं. रबड़ी को कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें. ठंडी होने पर ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमालफैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More