सोनाक्षी-जहीर की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ के नाम के पीछे किसका दिमाग? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोनाक्षी-जहीर की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ के नाम के पीछे किसका दिमाग? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' जल्दी ही रिलीज होने वाली है. इस बीच कपल ने बताया है कि, फिल्म को ये टाइटल कैसे मिला था.

Tu Hai Meri Kiran: बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब जल्द ही एक साथ पर्दे पर भी नजर आने वाले हैं. इस वक्त कपल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू है मेरी किरण’को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. लेकिन कई लोगों के मन में फिल्म के टाइटल को लेकर सवाल था कि आखिर ये नाम क्यों रखा गया. अब खुद सोनाक्षी ने फिल्म के टाइटल की कहानी बताई है.

दरअसल, फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनाक्षी और जहीर व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के सालाना सिनेमा फेस्टिवल ‘सेलिब्रेट सिनेमा ’26’ में पहुंचे थे. यहां दोनों ने बताया कि दोस्तों के साथ डिनर के दौरान फिल्म के नाम का सुझाव मिला था. यह टाइटल फिल्म की कहानी और उसके विषयों को भी बखूबी बयां करता है.

कैसे मिला फिल्म को ये टाइटल?

जहीर इकबाल ने बताया, “हम लोग डिनर के लिए बाहर गए थे. दोस्तों ने पूछा कि तुम्हारी अगली फिल्म कौन सी है? मैंने बताया कि मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसे एक लाइन में समझाना बहुत मुश्किल था. इसलिए मैंने उन्हें पूरी कहानी सुनाई, ताकि उन्हें समझ आ सके कि मैं किस तरह की फिल्म कर रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “कहानी सुनने के बाद हमारे एक दोस्त ने कहा कि यार, इस फिल्म का नाम ‘तू है मेरी किरण’ होना चाहिए. मुझे भी यह नाम पसंद आया. इसके बाद मैंने प्रोड्यूसर को फोन किया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह नाम मिल पाएगा, लेकिन किस्मत से यह नाम मिल गया.”

सोनाक्षी को भी पसंद आया था नाम

सोनाक्षी सिन्हा ने भी बताया कि उन्हें पहली बार में ही यह टाइटल पसंद आ गया था. उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि यह नाम फिल्म के लिए बिल्कुल सही है. इसके लिए हमारी दोस्त स्वाति का शुक्रिया, जिसने यह नाम सुझाया. इससे पहले फिल्म का एक दूसरा वर्किंग टाइटल था, लेकिन जैसे ही यह नाम सामने आया, हम फिल्म से और ज्यादा जुड़ाव महसूस करने लगे. ऐसा लगा कि सब कुछ एक साथ सही बैठ गया.” उन्होंने आगे कहा कि इस नाम को आसानी से याद रखा जा सकता है और इससे फिल्म की थीम का भी अंदाजा लग जाता है. इसलिए उन्हें लगता है कि यह टाइटल कहानी के लिए बिल्कुल सटीक है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

विशाल राणा के प्रोडक्शन हाउस एशलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सोनाक्षी और जहीर के अलावा अंकित गुप्ता, ज़रीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Jailer 2: अपनी फिल्म जेलर 2 में तमन्ना भाटिया का डांस नंबर चाहते थे रजनीकांत, क्यों नहीं बनी बात?

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More