Chiranjeevi Next: फिल्में नहीं, तो किस प्रोजेक्ट के लिए चिरंजीवी को मिल रहे 200 करोड़?
Chiranjeevi Next: इस वक्त कई बड़ी साउथ फिल्मों पर काम चल रहा है, जिनमें से एक चिरंजीवी की भी है. पर अब उनके नए प्रोजेक्ट ने सबके होश उड़ा दिए हैं, क्योंकि उसके लिए मोटी रकम मिल रही है.
Chiranjeevi Next: साउथ सिनेमा के ‘मेगास्टार’ चिरंजीवी अब भी बॉक्स ऑफिस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरी तरह छाए हुए हैं. 71 की उम्र में भी अपनी एनर्जी और बैक-टू-बैक फिल्मों से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. अपने 4 दशक से लंबे करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. चाहे सिनेमाघर हों या OTT, मेगास्टार चिरंजीवी का स्टारडम आज भी नए एक्टर्स को सीधी टक्कर दे रहा है. बेशक वो इस वक्त फिल्मों के शूट में बिजी हैं, पर चिरंजीवी को लेकर अब एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. ऐसा कहा जा रहा है कि एक टॉक शो के लिए सुपरस्टार से बातचीत चल रही है.
हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स मेगास्टार चिरंजीवी से इस वक्त एक प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहा है. यह एक सेलिब्रिटी टॉक शो बताया जा रहा है. अब दोनों तरफ से बातचीत आखिरी स्टेज पर पहुंच गई है, यानी प्रोजेक्ट को लगभग कंफर्म माना जा रहा है.
चिरंजीवी को प्रोजेक्ट के लिए कितनी फीस मिली?
इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि इस टॉक शो के लिए चिरंजीवी को 200 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई है. जो कि उनके लिए भी एक बड़ी रकम है. दरअसल नंदमुरी बालकृष्ण के शो ‘अनस्टॉपेबल’ के पीछे रहे BVS रवि इस शो के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के इस पूरे प्रोसेस को देख रही हैं.
दरअसल इस वक्त चिरंजीवी ‘काका’ की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं, उनकी बेटी इस फिल्म से जुड़ी डील फाइनल कर रही हैं. बॉबी के डायरेक्शन में बन रही ‘काका’ को 2027 की संक्रांति पर रिलीज करने का प्लान है. जिसकी शूटिंग नवंबर तक पूरी हो जाएगी.
कब तक ‘टॉक शो’ का शूट करेंगे?
हाल ही में जानकारी मिली कि, ‘काका’ की शूटिंग पूरी करने के बाद चिरंजीवी शायद टॉक शो की शूटिंग कर सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर चिरंजीवी ने ‘विश्वंभर’ का काम पूरा कर लिया है. उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे.




