जिस मलयालम फिल्म का रीमेक है अक्षय कुमार की ‘हैवान’, वो पिक्चर OTT पर कहां देखें?
Mohanlal Oppam OTT Platform: सुपरस्टार अक्षय कुमार की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' मोहनलाल की एक मलयालम फिल्म का रीमेक है. जानिए कि आप ओरिजिनल फिल्म OTT पर कहां देख सकते हैं.
Mohanlal Movie Oppam: जब भी किसी फिल्म का रीमेक बनता है, तो रीमेक फिल्म के साथ-साथ ओरिजिनल फिल्म की भी चर्चा शुरू हो जाती है. इन दिनों 10 साल पहले आई सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की चर्चा चल रही है.
'ओप्पम' साल 2016 में रिलीज हुई थी. उसमें मोहनलाल के साथ-साथ समुथिरकानी, अनुश्री, विमला रमन जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद प्रियदर्शन ने इसे अक्षय और सैफ के साथ हिंदी में तैयार किया.
'हैवान' की चर्चा के बीच अगर आप 'ओप्पम' देखने का सोच रहे हैं, तो आप इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हालांकि, ये फिल्म सिर्फ मलयालम भाषा में ही उपलब्ध है. इसका रनटाइम 2 घंटे 28 मिनट है.
बहरहाल, अगर बात 'हैवान' की करें तो इसमें अक्षय कुमार साइको किलर के रोल में दिखे हैं. सैफ अली खान फिल्म के मेन हीरो हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कमाल नहीं दिख रहा है. ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है.



