Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर में एक विशाल 'इंसाफ रैली' को संबोधित करेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 04 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    ग्रीनलैंड ने अमेरिका और डेनमार्क के साथ सुरक्षा समझौते को दी मंजूरी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने के महीनों लंबे दबाव के बाद, यहां के सांसदों ने मंगलवार को आर्कटिक द्वीप, डेनमार्क और अमेरिका के बीच एक ऐसे समझौते को मंजूरी दे दी है, जो आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा. यह त्रिपक्षीय समझौता ग्रीनलैंड में और अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकाने स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप द्वारा बार-बार की जा रही मांग के बाद पैदा हुआ तनाव काफी हद तक कम हो गया है.

  • 04 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    उप्र रेरा ने 17 रियल एस्टेट परियोजनाओं की मंजूरी दी

    उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) ने प्रदेश के आठ जिलों में 17 नयी रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है. मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में बताया गया कि इन परियोजनाओं में लगभग 4,844.43 करोड़ रुपये का निवेश होगा. उत्तर प्रदेश रेरा मुख्यालय में आयोजित प्राधिकरण की 217वीं, 218वीं और 219वीं बैठकों में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. बैठकों की अध्यक्षता रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की.

  • 04 Nov 2026 12:00 AM (IST)

    राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे

    राहुल गांधी आज बुधवार को पंजाब के संगरूर में एक विशाल ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आज को देश के विभिन्न राज्यों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्राएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को पंजाब के संगरूर में एक विशाल ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जो महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल प्रतिमा के पास माता काली मंदिर पर समाप्त होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी 4 नवंबर 2026 को पंजाब के संगरूर में एक ‘इंसाफ रैली’ का आयोजन कर रही है, जिसके जरिए पार्टी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के हॉल संख्या 5 में ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आज इंदौर (मध्य प्रदेश) में आखिरी दिन है. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…

Published On - Nov 04,2026 12:00 AM IST

Follow Us