संजय दत्त के ‘शेखर टुनाइट’ वाले विवाद पर आमिर खान से सवाल, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बोलने से किया साफ इनकार, Video

संजय दत्त के ‘शेखर टुनाइट’ वाले विवाद पर आमिर खान से सवाल, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बोलने से किया साफ इनकार, Video

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से एक इवेंट में संजय दत्त की उस टिप्पणी पर सवाल हुआ, जो उन्होंने 'शेखर सुमन' के शो 'शेखर टुनाइट' में की. आमिर ने इस मामले में प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया.

Aamir Khan And Sanjay Dutt: शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में संजय दत्त द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हुआ. संजय दत्त को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. बाद में उन्होंने मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि शो में उन्होंने जो कुछ भी कहा था वि सबकुछ स्क्रिप्टेड था, जैसा कि किसी शो में होता है. अब इस विवाद को लेकर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने आमिर खान से सवाल हुआ, लेकिन आमिर ने इसपर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया.

7 अक्टूबर को आमिर खान मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए. उसी इवेंट में उनसे संजय दत्त से जुड़े विवाद को लेकर सवाल हुआ. उनसे पूछा गया, “हाल ही में संजय दत्त ने कहा कि भारत में उन्हें शांति महसूस नहीं होती है…” सवाल पूछ रहा शख्स अपना सवाल खत्म करता, उससे पहले ही आमिर ने इसपर रिएक्ट करने से साफ मना कर दिया. आमिर हाथों से इशारा करते हैं कि इस तरह के सवाल नहीं. उसके बाद वो सभी को शुक्रिया बोलकर वहां से चले जाते हैं. अब उस दौरान का आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

संजय दत्त ने दी थी सफाई

बता दें कि ‘शेखर टुनाइट’ शो का संजय दत्त का एपिसोड 2 अक्टूबर को आया. ‘भारत में शांति महसूस नहीं होती’, इसके साथ-साथ उन्होंने और भी कुछ टिप्पणी की. हालांकि, जब मामले ने विवाद का रूप ले लिया, तो फिर 4 अक्टूबर को वो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हैं और कहते हैं, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है.”

ये भी पढ़ें-

अब KING में शाहरुख खान से भिड़ेंगे विलेन बने अभिषेक बच्चन, सुपरस्टार को बताया बड़ा भाई, किस जिम्मेदारी की कही बात?

बॉबी देओल की बढ़ी टेंशन! आश्रम 4 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, क्यों लोकेशन बदलने पर मजबूर हुए मेकर्स?

मेरी टिप्पणियां स्क्रिप्टेड थीं- संजय दत्त

संजय दत्त ने ये भी कहा था, “मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था. इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया.”

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More