हैप्पी बर्थडे क्यूटी… आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को यूं दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन तस्वीरें
रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में दोनों का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है. आलिया ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा है.
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Photos: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. फैंस को इन दोनों स्टार्स की जोड़ी काफी पसंद आती है. फिलहाल दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
दूसरी फोटो किसी रेस्टोरेंट की लग रही है. आलिया का चेहरा नहीं दिख रहा है. उनके सिर्फ बाल नजर आ रहे हैं. वहीं रणबीर बहुत ही प्यार से उन्हें देख रहे हैं. दोनों की ये तस्वीर भी काफी रोमांटिक लग रही है. फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं.
एक फोटो में रणबीर कपूर गोद में अपनी बेटी राहा को लिए बैठे दिख रहे हैं. हालांकि, इसमें राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. इस फोटो को पोस्ट करते हुए आलिया ने राहा के चेहरे को फ्लावर इमोजी से ढक दिया है.
एक सेल्फी फोटो है. रणबीर-आलिया दोनों एक साथ दिख रहे हैं. रणबीर के लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फोटो साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान की है. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे क्यूटी."



