सच कहने का उनका साहस सबसे अलग था… KBC के मंच पर नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच से अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. बिग बी ने उनकी बेबाकी, सादगी और किसानों के लिए की गई समाजसेवा को नमन किया.
Amitabh Bachchan Remember Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के बेबाक अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से देशभर में शोक की लहर है. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों ने इस फनकार को नम आंखों से विदाई दी. इसी बीच सोनी टीवी के मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच से शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. केबीसी के मंच पर सफेद शॉल ओढ़े खड़े अमिताभ बच्चन के चेहरे पर अपने पुराने मित्र और सह-कलाकार को खोने का गहरा दर्द साफ झलक रहा था.
हाथ जोड़कर गंभीर आवाज में अमिताभ बच्चन ने कहा कि देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया है. एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाजसेवी…आज हमारे बीच नहीं रहे. यह न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर जिनका भी उनके साथ संपर्क हुआ, इस खबर ने हम सबको स्तब्ध कर दिया है. बिग बी ने नाना के उस अनोखे मिजाज को याद किया, जिसने उन्हें करोड़ों की भीड़ में सबसे जुदा पहचान दी.
सच को सच बोलने का साहस
अमिताभ बच्चन ने कहा,”उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का उनका साहस…ये सारी बातें उनको सबसे अलग बनाती थीं. कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार और उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर हमेशा रह जाती है. नाना उन्हीं लोगों में से एक थे.
View this post on Instagram
केबीसी की वो यादगार शाम
अमिताभ बच्चन ने उस भावुक पल को भी याद किया जब नाना पाटेकर केबीसी के विशेष एपिसोड में एक कर्मवीर अतिथि के रूप में हॉटसीट पर पहुंचे थे. बिग बी ने कहा कि वह यादगार शाम हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगी. नाना की समाजसेवा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, “उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया, बल्कि जिस नेक कार्य के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वो उनकी समाजसेवा का जीता-जागता उदाहरण था. महाराष्ट्र के उन गांवों में जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे, नाना ने वहां के किसानों के साथ सीधा संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उनकी सेवा की.”
ये भी पढ़ें-
मैसेज से लेकर मौत तकनाना पाटेकर के आखिरी 2 घंटे 50 मिनट में क्या-क्या हुआ? जानिए
नाना पाटेकर की पत्नी का क्या नाम है? 35 साल से एक्टर से अलग क्यों रह रहीं? जानिए
‘नाना, आपको मेरा नमन…’
आखिर में अमिताभ बच्चन ने सिर झुकाकर और दोनों हाथ जोड़कर कहा, “आपको नाना, व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया. केबीसी परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि.” केबीसी के मंच की स्क्रीन पर जब नाना पाटेकर की मुस्कुराती हुई तस्वीर और उनके जीवनकाल (19512026) का स्मृति-पट उभरा, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया. 1999 की फिल्म ‘कोहराम’ में साथ काम करने से लेकर केबीसी के मंच तक, दोनों दिग्गजों के बीच का यह आपसी आदर और स्नेह हमेशा के लिए भारतीय टेलीविजन और सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया.




