Bigg Boss 20: पार्टनर ही डिमोटिवेट… फिर Ex बॉयफ्रेंड करण वाही को लेकर उदिति सिंह ने किया खुलासा, अब हुईं ट्रोल
Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अबतक काफी धमाकेदार रहा है. इस बार शो में करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह भी पहुंची हैं, जिन्होंने फिर बड़ा खुलासा किया है.
Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. घर के अंदर रोजाना नए ड्रामे, तीखी बहस और तगड़े झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो से रोहिद के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी का सफर खत्म हो गया है, और वो बेघर हो चुकी हैं. इस बीच शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं एक्टर करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और पुराने रिलेशनशिप को लेकर खुलासे कर रही हैं. जो काफी चर्चा बटोर रहे हैं. हालिया एपिसोड में उदिति सिंह ने करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते पर बात करते हुए एक हैरान करने वाला खुलासा किया.
दरअसल स्काउटऑप (ScoutOp) के साथ बातचीत में उदिति ने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का एक अहम मोड़ बताया. वो कहती हैं कि- ”मेरे लिए ब्रेकअप असल में एक छिपा हुआ वरदान था.” उन्होंने यह भी बताया कि अलग होने के बाद उनके करियर और पर्सनल लाइफ में क्या बदलाव आए.
कोविड के दौरान हुई थी अनबन?
उदिति सिंह ने करण वाही को लेकर कहा कि, ”उन्होंने और उनके एक्स ने लॉकडाउन के दौरान नोआ नाम का एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग गोद लिया था. उस पालतू जानवर की देखभाल को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे. उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं. मेरे सफाई के तरीके अलग थे, उसके अलग, यानी सफाई को लेकर उनकी अलग-अलग आदतें और उम्मीदें अक्सर झगड़े की वजह बनती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि उम्र के फर्क का उनके रिश्ते पर असर पड़ा.
उनका आरोप था कि उनके एक्स पार्टनर अक्सर उन पर हावी होने की कोशिश करते थे. उदिति को याद है कि उनसे कहा जाता था, ”तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हें नहीं आता,” और उन्होंने कहा, ”पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा है.” उनके मुताबिक, पार्टनर से सपोर्ट मिलने के बजाय, उन्हें अक्सर कम महसूस होता था.
लोगों ने क्यों किया है ट्रोल?
यह पहली बार नहीं है जब उदिति ने बिग बॉस 20 के घर में अपने एक्स-रिलेशनशिप पर बात की हो. शो में आने के बाद से ही वे करण वाही के साथ अपने पास्ट को लेकर बेबाकी से बोलती आई हैं. दर्शकों को उनका यह खुलकर बोलना काफी पसंद आ रहा है. पर अब कई लोगों का कहना है कि जब मूव ऑन हो गई हो, तो फिर हर वक्त करण-करण क्या है?




