सिक्स पर सिक्स… भारतीय बल्लेबाज ने बनाया रिकॉर्ड, एक पारी में ठोके सबसे ज्यादा छक्के- VIDEO
घरेलू टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान विदर्भ की स्टार बल्लेबाज दिशा कसाट ने छक्कों की ऐसी बारिश की, जिससे रिकॉर्ड बन गया. वो एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय महिला बन गईं.
शनिवार 14 नवंबर का दिन भारत की मेंस अंडर-19 टीम के नाम रहा, जिन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया और अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीता. टीम इंडिया के युवा सितारों ने खूब चर्चा बटोरी, जिसके वो हकदार हैं. मगर इस एशिया कप से अलग घरेलू क्रिकेट में भारत की एक महिला बल्लेबाज ने वो कर दिया, जो पहले किसी भारतीय महिला क्रिकेटर ने नहीं किया था. ये बल्लेबाज हैं दिशा कसाट, जो टी20 क्रिकेट की एक पारी में 10 छक्के लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई.
इन दिनों चल रही सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के एक मुकाबले में दिशा कसाट ने ये हैरतअंगेज रिकॉर्ड बनाया. शनिवार 14 नवंबर को विदर्भ और दिल्ली के बीच हुए मैच में कसाट के बल्ले ने आग उगली. वो शतक तो नहीं बना सकीं लेकिन उन्होंने 54 गेंदों में 91 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान दाएं हाथ की बल्लेबाज कसाट ने 10 छक्के और 2 चौके जड़े. इस तरह वो एक महिला टी20 मैच में सबसे 10 छक्के जड़ने वाली पहली भारतीय बन गईं.
दिशा ने तोड़ा शेफाली का रिकॉर्ड, टीम भी जीती
विदर्भ के लिए खेलने वाली 29 साल की दिशा कसाट ने ये कमाल करते हुए स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. शेफाली ने एशियन गेम्स 2026 में ही ये रिकॉर्ड बनाया था, जब बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के जड़े थे. जहां तक ओवरऑल महिला टी20 क्रिकेट की बात है तो ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की धमाकेदार बल्लेबाज लिजेल ली के नाम है. उन्होंने 2024 में एक पारी के दौरान 12 छक्के उड़ाए थे.
1️⃣0️⃣ sixes on her way to a match-winning 91* (54)



