IND vs NZ, 1st Test Day 1 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पार, हेनरी निकल्स शतक के करीब
India vs New Zealand Live: भारत ने 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पिछली बार 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था और 0-2 से सीरीज हार गई थी.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs NZ Live: हेनरी निकल्स शतक के करीब
हेनरी निकल्स की कमाल पारी जारी है. वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लॉन्ग ऑन एरिया में चौका लगाया. ये खिलाड़ी 95 रन पर पहुंच चुका है. 12वें शतक से महज 5 रन दूर
-
India vs New Zealand: निकल्स-फिलिप्स ने जोड़े 100+ रन
न्यूजीलैंड की ढहती पारी को हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने संभालने का काम किया है. दोनों ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड मैच में मजबूत हुआ है. इसे न्यूजीलैंड के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है.
-
India vs New Zealand: फिलिप्स का अर्धशतक
वेलिग्टन टेस्ट की पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने भी अर्धशतक लगा दिया है. इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट करियर में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए.
-
India vs New Zealand: चाय तक न्यूजीलैंड- 140/5
न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट के पहले दिन चाय तक यानी पहले दो सेशन के बाद 5 विकेट पर 140 रन बनाए है. पहले सेशन में न्यूजीलैंड 4 विकेट गंवाए थे. लेकिन दूसरे सेशन में उन्होने सिर्फ 1 विकेट गंवाया और 80 रन बनाए.
-
India vs New Zealand: मैच की बड़ी पार्टनरशिप
हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच मैच की बड़ी पार्टनरशिप हुई है. इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई है. इससे पहले सबसे बड़ी पार्टनरशिप 39 रन की थी जो निकल्स और रवींद्र के बीच हुई थी.
-
India vs New Zealand: निकल्स का अर्धशतक
हेनरी निकल्स ने वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके अर्धशतक के साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर भी 5 विकेट के बाद 100 रन के पार पहुंच चुका है.
-
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड की आधी टीम आउट
वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. उसके 5 विकेट गिर गए हैं. न्यूजीलैंड को 5वां झटका बुमराह ने दिया. उन्होंने ब्लंडल को आउट किया. ये मैच में बुमराह का दूसरा विकेट रहा.
-
India vs New Zealand: वेलिंग्टन में दूसरे सेशन का खेल शुरू
वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड पहले सेशन के स्कोर 23 ओवर में 60 रन पर 4 विकेट से आगे खेल रहा है. हेनरी निकल्स और टॉम ब्लंडल क्रीज पर हैं.
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 54 रन पर गंवाए 4 विकेट
न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. उसने 21.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं. -
IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी, न्यूजीलैंड के गिरे 3 विकेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं.
-
IND vs NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट शुरू हो गया है, भारत ने बॉलिंग चुनी है.
#WATCH | New Zealand vs India 1st Test | India win toss; opt to bowl against New Zealand in Wellington (Source: BCCI/X) https://t.co/GBwzz34wiN
— ANI (@ANI) November 18, 2026
-
IND vs NZ Live: कैसा है वेलिंग्टन में रिकॉर्ड?
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इस मैदान पर भारत ने 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 में जीत मिली है. वहीं 5 मैच भारत ने गंवाए हैं. वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं.
India vs New Zealand 1st Test Match Day 1 Live Score and Updates: टी20 और वनडे क्रिकेट का ताबड़तोड़ रोमांच खत्म हो चुका है. अब असली इम्तेहान की बारी है. आज से भारत और न्यूजीलैंड के ह पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. दो टेस्ट मैच की सीरीज का ये पहला मुकाबला वेलिंग्टन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. पिछली बार टीम इंडिया 2-0 से हार गई थी.
भारतीय टीम 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार कर रही है. 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 1-0 से सीरीज जीती थी. इसके बाद से ही भारत को सीरीज जीतने का इंतजार है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना अहम है.
Published On - Nov 19,2026 4:11 AM IST



