IND vs NZ, 1st Test Day 1 Live: न्यूजीलैंड ने 54 रन पर गंवाए 4 विकेट

IND vs NZ, 1st Test Day 1 Live:  न्यूजीलैंड ने 54 रन पर गंवाए 4 विकेट

India vs New Zealand Live: भारत ने 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पिछली बार 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था और 0-2 से सीरीज हार गई थी.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 19 Nov 2026 05:28 AM (IST)

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 54 रन पर गंवाए 4 विकेट

    न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. उसने 21.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं.
  • 19 Nov 2026 05:14 AM (IST)

    IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी, न्यूजीलैंड के गिरे 3 विकेट

    पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं.

  • 19 Nov 2026 04:18 AM (IST)

    IND vs NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

    भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट शुरू हो गया है, भारत ने बॉलिंग चुनी है.

  • 19 Nov 2026 04:11 AM (IST)

    IND vs NZ Live: कैसा है वेलिंग्टन में रिकॉर्ड?

    वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इस मैदान पर भारत ने 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 में जीत मिली है. वहीं 5 मैच भारत ने गंवाए हैं. वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 1 Live Score and Updates: टी20 और वनडे क्रिकेट का ताबड़तोड़ रोमांच खत्म हो चुका है. अब असली इम्तेहान की बारी है. आज से भारत और न्यूजीलैंड के ह पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. दो टेस्ट मैच की सीरीज का ये पहला मुकाबला वेलिंग्टन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. पिछली बार टीम इंडिया 2-0 से हार गई थी.

भारतीय टीम 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार कर रही है. 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 1-0 से सीरीज जीती थी. इसके बाद से ही भारत को सीरीज जीतने का इंतजार है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना अहम है.

Published On - Nov 19,2026 4:11 AM IST

Follow Us