IND vs NZ, 1st Test Day 2, Live Score: न्यूजीलैंड की नजर बड़े स्कोर पर, टीम इंडिया को 5 विकेट की जरूरत
India vs New Zealand Live: बेसिन रिजर्व में मैच के पहले दिन भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 70 रन पर ही 5 विकेट झटक लिए थे. मगर निकल्स-फिलिप्स की 150 रन से ज्यादा की साझेदारी से न्यूजीलैंड संभल गया.
India vs New Zealand 1st Test Match Day 2 Live Score and Updates: वेलिंग्टन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 243/5 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी. न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स अपनी 173 रन की साझेदारी को और बड़ा करने उतरेंगे. फिलिप्स की नजरें अपने दूसरे टेस्ट शतक पर रहेंगी, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 6 रन चाहिए. वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द बचे हुए 5 विकेट हासिल करने की कोशिश करेगी.
बेसिन रिजर्व मैदान पर गुरुवार 19 नवंबर से शुरू हुए इस मैच का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा. जसप्रीत बुमराह के दम पर टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की और 70 रन तक ही 5 विकेट गिरा दिए. मगर हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला और दमदार अंदाज में पहले दिन का खेल खत्म किया. निकल्स ने अपना 12वां शतक पूरा किया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, जबकि आकाशदीप और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिया.



