IND vs NZ, 1st Test Day 2, Live Score: दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 317 रन, निकोल्स 150 रन के करीब

IND vs NZ, 1st Test Day 2, Live Score: दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 317 रन, निकोल्स 150 रन के करीब

India vs New Zealand Live: बेसिन रिजर्व में मैच के पहले दिन भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 70 रन पर ही 5 विकेट झटक लिए थे. मगर निकल्स-फिलिप्स की 150 रन से ज्यादा की साझेदारी से न्यूजीलैंड संभल गया.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 20 Nov 2026 05:49 AM (IST)

    IND vs NZ: लंच ब्रेक

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 317 रन बना लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स 118 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. हेनरी के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी की. पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. भारत को दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक सफलता मिली.

  • 20 Nov 2026 05:47 AM (IST)

    हेनरी निकोल्स 150 रन के करीब

    हेनरी निकोल्स 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं. उनकी पारी में 16 चौके शामिल हैं. वहीं, नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 84 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है.

  • 20 Nov 2026 05:46 AM (IST)

    न्यूजीलैंड ने 300 रनों के पार

    न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं. फिलहाल नाथन स्मिथ 11 रन और हेनरी निकोल्स 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं. इन दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है. ग्लेन फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया.

  • 20 Nov 2026 04:48 AM (IST)

    न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

    न्यूजीलैंड को 286 के स्कोर पर छठा झटका लगा है. आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया. उन्होंने 216 गेंद में 14 चौके की मदद से 118 रन बनाए. फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी निभाई. न्यूजीलैंड को 70 पर पांचवां झटका लगा था. फिलहाल निकोल्स के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं.

  • 20 Nov 2026 04:13 AM (IST)

    ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा

    न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है. वह पहले दिन 94 रन बनाकर नाबाद थे. दूसरे दिन उन्होंने शतक पूरा कर लिया. इससे पहले हेनरी निकोल्स भी शतक जड़ चुके हैं. फिलहाल फिलिप्स 101 रन और निकोल्स 117 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 184 रन की अब तक साझेदारी हो चुकी है. फिलिप्स जब मैदान पर उतरे थे, तो स्कोर पांच विकेट पर 70 रन था. तब से इन दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है. 101 रन टेस्ट में फिलिप्स का सर्वोच्च स्कोर भी है. उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का अपना पहला शतक लगाया था. तब उन्होंने 100 रन की पारी खेली थी. न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 254 रन है.

  • 20 Nov 2026 04:11 AM (IST)

    मुकाबले में भारत कीप्लेइंग-11

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कम्बोज और जसप्रीत बुमराह.

  • 20 Nov 2026 04:06 AM (IST)

    मुकाबले में न्यूजीलैंड कीप्लेइंग-11

    टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमिसन और जैकब डफी.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 2 Live Score and Updates: वेलिंग्टन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 275/5 के स्कोर तक पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने अब तक अपनी 183+ रन की साझेदारी की है. फिलिप्स की अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ दिया है. वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द बचे हुए 5 विकेट हासिल करने की कोशिश करेगी.

बेसिन रिजर्व मैदान पर गुरुवार 19 नवंबर से शुरू हुए इस मैच का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा. जसप्रीत बुमराह के दम पर टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की और 70 रन तक ही 5 विकेट गिरा दिए. मगर हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला और दमदार अंदाज में पहले दिन का खेल खत्म किया. निकल्स ने अपना 12वां शतक पूरा किया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, जबकि आकाशदीप और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिया.

Published On - Nov 20,2026 4:04 AM IST

Follow Us