IND vs NZ, 1st Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत का स्कोर 500 रन के पार, पंत-कंबोज क्रीज पर
India vs New Zealand Live: दूसरे दिन दमदार वापसी करने वाली टीम इंडिया ने तीसरे दिन पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा. राहुल ने एक यादगार शतक जमाया तो कप्तान गिल और पडिक्कल शतक से चूक गए.
LIVE Cricket Score & Updates
-
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. भारत चार विकेट पर 486 रन से आगे खेल रहा है. फिलहाल ऋषभ पंत 55 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अंशुल कंबोज को खाता खोलना बाकी है.
India vs New Zealand 1st Test Match, Day 4 Live Score and Updates: वेलिंग्टन टेस्ट मैच अपने चौथे दिन में पहुंच चुका है और भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो चुकी है. मैच के तीरे दिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 368 रन के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 100 रन से ज्यादा की बढ़त ले ली है. तीसरे दिन केएल राहुल के शतक, कप्तान शुभमन गिल के 98 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 486 रन बना लिए. चौथे दिन भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलने उतरेगी, जहां ऋषभ पंत और नाइट वॉचमैन अंशुल कंबोज पारी को आगे बढ़ाने उतरेंगे.
तीसरा दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा, जहां केएल राहुल ने अपना 13वां शतक लगाया. न्यूजीलैंड में ये उनका पहला ही टेस्ट शतक है. राहुल ने 136 रन की पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान गिल ने भी तेजी से बैटिंग की और 98 रन बनाए. वो दिन के आखिरी ओवर में आउट हुए और शतक से चूक गए. वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 55 रन बनाकर नाबाद लौटे.
Published On - Nov 22,2026 3:35 AM IST



