IND A vs PAK A Live Score: भारत ने गंवाया 9वां विकेट, हर्षित राणा भी हुए आउट
Asia Cup Rising Stars Match Live: पाकिस्तान ए ने पहले बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 313 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. अब भारत टारगेट चेज कर रहा है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND A vs PAK A: भारत ने गंवाया 9वां विकेट
टीम इंडिया ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया है. हर्षित राणा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. भारत को जीत के लिए अभी भी 34 गेंदों पर 70 रन बनाने हैं.
-
Asia Cup Rising Stars: विप्रज निगम भी हुए आउट
टीम इंडिया ने 241 रन पर अपना 8वां विकेट भी खो दिया है. विप्रज निगम बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को एक ही ओवर में 2 अहम सफलता मिली हैं.
-
Asia Cup Rising Stars: शाहबाज अहमद हुए आउट
भारत ने 241 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. शाहबाज अहमद 49 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं. एक छोर पर तिलक वर्मा टिके हुए हैं.
-
Asia Cup Rising Stars: शाहबाज अहमद की फिफ्टी
शाहबाज अहमद ने 8वें नंबर पर आकर एक कमाल की पारी खेली है और 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा तक लिया है. वो तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को मैच में वापस लेकर आ गए हैं.
-
Asia Cup Rising Stars: 200 रन के पार
टीम इंडिया ने 38 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं. अब भारत को जीत के लिए 72 गेंदों पर 107 रन बनाने हैं.
-
Asia Cup Rising Stars: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
तिलक वर्मा ने दबाव में एक कप्तानी पारी खेलते हुए 95 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम इंडिया ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं. अब टीम के जीत के लिए 90 गेंदों पर 133 रनों की जरूरत है.
-
IND A vs PAK A: 30 ओवर का खेल पूरा
भारत ने 30 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं. इंडिया ए को जीत के लिए 120 गेंदों पर 164 रनों की जरूरत है.
-
IND A vs PAK A Live: छठा विकेट गिरा
भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है क्योंकि छठा विकेट भी गिर गया है. इस बार सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट गए हैं. विकेट फिर से हसन नवाज ने झटका है, जो उनका तीसरा विकेट है.
-
IND A vs PAK A: रिंकू सिंह हुए आउट
टीम इंडिया की पारी बड़ी मुश्किल में फंस गई है. 115 रन के स्कोर पर टीम ने अपना 5वां विकेट भी गंवा दिया है. रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
-
IND VS PAK: कुमार कुशाग्र हुए आउट
102 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. कुमार कुशाग्र 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती जा रही है, उन्हें एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है.
-
IND A vs PAK A: भारत को लगा बड़ा झटका
इंडिया ए ने 93 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है, अभिषेक शर्मा के रूप में टीम को बड़ा झटका लगा है. वो 42 गेंदों पर 70 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हुए हैं.
-
India A vs Pakistan A: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने एक कमाल की पारी खेलते हुए 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 14 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं.
-
IND A vs PAK A Live Score: कितना हुआ भारत का स्कोर?
अभिषेक शर्मा ने जहां तेज पारी खेली तो वहीं कप्तान तिलक वर्मा की शुरुआत एक बार फिर बहुत धीमी रही है और शुरुआती 29 गेंदों में वो सिर्फ 6 रन बना सके हैं. यही कारण है कि 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2 है.
-
IND A vs PAK A Live Score: अभिषेक ने की धुनाई
खराब शुरुआत के बाद अभिषेक शर्मा ने इमरान रंधावा की धुनाई कर दी. इस ओवर में अभिषेक ने लगातार 5 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के जमाते हुए 24 रन बटोर लिए. इस तरह इंडिया ए के 50 रन भी हो गए.
स्कोर- 56/2, ओवर- 8
-
IND A vs PAK A Live Score: तिलक की एंट्री
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है लेकिन बड़ी राहत की बात ये है कि कप्तान तिलक वर्मा चोट से उबरकर बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. पिछले मैच में भी ऐसे हालात में आकर उन्होंने शतक जमाया था और इस बार भी ऐसी ही पारी की जरूरत है.
-
IND A vs PAK A Live Score: दूसरा विकेट गिरा
भारत को लगातार दूसरा झटका लगा है और आयुष बडोनी फिर फेल रहे हैं. पांचवें ओवर में अली रजा की गेंद पर बडोनी बोल्ड हो गए.
-
IND A vs PAK A Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
इंडिया A को चौथे ओवर में ही पहला झटका लग गया है. वैभव सूर्यवंशी (11) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए.
-
IND A vs PAK A Live Score: शुरू हुई भारत की बैटिंग
इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं. पाकिस्तान के लिए अली रजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है.
-
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए ऑल आउट
पाकिस्तान ए अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.2 ओवर में ऑल आउट हो गई. प्रिंस यादव ने आखिरी विकेट लिया और पाकिस्तान को 313 रन पर रोक दिया.
-
IND A vs PAK A Live Score: नौवां विकेट गिरा
49वें ओवर में पाकिस्तान ए का 9वां विकेट गिर गया है. हर्षित राणा की गेंद पर डीप कवर्स से दौड़कर आते हुए सूर्यांश शेडगे ने एक बेहतरीन कैच लपका. ये हर्षित का मैच में दूसरा विकेट है.
-
IND A vs PAK A Live Score: आठवां विकेट गिरा
इस मैच में महंगे साबित हुए प्रिंस यादव को पहली सफलता मिली है. उन्होंने 48वें ओवर में फरहान यूसुफ का विकेट हासिल किया, जिन्होंने एक बेहतरीन अर्धशतक जमाया था.
-
IND A vs PAK A Live Score: तिलक को लगी चोट
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं. 48वें ओवर में कैच लपकने की कोशिश में उनका चेहरा जोर से मैदान पर टकराया, जिसके बाद तिलक को ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा है. रिंकू सिंह टीम की कमान संभाल रहे हैं.
-
IND A vs PAK A Live Score: फरहान की फिफ्टी
लगातार गिरते विकेटों के बीच फरहान यूसुफ ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और साथ ही पाकिस्तान के भी 300 रन हो गए.
-
IND A vs PAK A Live Score: सातवां विकेट गिरा
विप्रज निगम ने फिर पाकिस्तान को झटका देते हुए साद मसूद को आउट कर दिया. इस तरह पाकिस्तान A ने अपना 7वां विकेट गंवाया.
-
IND A vs PAK A Live Score: छठा विकेट गिरा
पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है. 42वें ओवर में स्पिनर विप्रज निगम ने इमरान रंधावा को आउट किया, जो तेजी से रन बटोर रहे थे.
-
IND A vs PAK A Live Score: पांचवां विकेट गिरा
सूर्यांश शेडगे ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की है और खतरनाक साबित हो रहे हसन नवाज (79) को पवेलियन लौटा दिया. ये पाकिस्तान का पांचवां विकेट है.
स्कोर- 230/5, ओवर- 38.2
-
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान के 200 रन
पाकिस्तान A का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. यहां तक पहुंचने में पाकिस्तान को 34 ओवर लगे हैं. हसन नवाज अभी भी 67 रन बनाकर खेल रहे हैं.
स्कोर- 206/4, ओवर- 34
-
IND A vs PAK A Live Score: चौथा विकेट गिरा
पाकिस्तान ए को चौथा झटका लगा है और हमेशा की तरह पाकिस्तानी पारी में एक रन आउट हो ही गया. पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज थे कप्तान अब्दुल समद, जिन्होंने हसन नवाज के साथ 65 रन की साझेदारी की.
स्कोर- 187/4, ओवर- 31
-
IND A vs PAK A Live Score: नवाज का अर्धशतक
हसन नवाज ने एक दमदार अर्धशतक जमाया है और पाकिस्तान की पारी को पटरी पर ले आए हैं.
-
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान के 150 रन
पाकिस्तान ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. 25वें ओवर में शाहबाज अहमद के खिलाफ 2 छक्के पड़े और इस तरह पाकिस्तान A के 150 रन पूरे हुए.
स्कोर- 158/3, (25)
-
IND A vs PAK A Live Score: तीसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि माज सदाकत (59) पवेलियन लौट गए हैं. सूर्यांश शेडगे ने इंडियन टीम को ये जबरदस्त सफलता दिलाई है.
-
IND A vs PAK A Live Score: सदाकत की फिफ्टी
पाकिस्तानी ओपनर माज सदाकत ने दमदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए एक दमदार अर्धशतक जमाया है. साथ ही पाकिस्तान के 100 रन भी पूरे हो गए हैं.
-
IND A vs PAK A Live Score: दूसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान ने जल्द ही दूसरा विकेट भी गंवा दिया है और इस बार सफलता हर्षित राणा को ही मिली है. उन्होंने नए बल्लेबाज रोहेल नजीर को LBW आउट किया है.
-
IND A vs PAK A Live: भारत को पहली सफलता
पाकिस्तान ए को तेज शुरुआत के बाद पहला झटका लगा है. 8वें ओवर में स्पिनर आयुष बडोनी ने ओपनर शामिल हुसैन (33) को कैच आउट करवाया और भारत को पहली सफलता दिलाई.
-
IND A vs PAK A Live: वैभव की टक्कर
तीसरे ओवर में चौका रोकने की कोशिश में बाउंड्री के पास विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर हो गई. विप्रज का पैर वैभव के चेहरे पर जोर से लगा. राहत की बात ये है कि स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं थी और दोनों तुरंत उठकर फील्डिंग के लिए लौट गए.
-
IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान की तेज शुरुआत
पाकिस्तान ए के लिए माज सदाकत और शामिल की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत की है और 3 ओवर में ही 40 रन बना लिए हैं.
-
IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान ए ने टॉस जीता
पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars Live Score and Update: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के बाद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट एक्शन शुरू हो रहा है. इस बार एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ग्रुप बी में एक साथ मौजूद इन दोनों टीमों ने अपनी शुरुआत जीत से की थी. इंडिया ए ने पहले मैच में नेपाल को 306 रन से हराया था, जबकि पाकिस्तान ए ने UAE को 61 रन से शिकस्त दी थी.
Published On - Nov 22,2026 3:23 PM IST



