Jailer 2 Box Office Estimate: 240 करोड़ बजट, फुल एंटरटेनमेंट का वादा, पहले दिन कितना कमाएगी रजनीकांत की जेलर 2?
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म से फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं. आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाने वाली है.
Jailer 2 Box Office Estimate: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है. इस फिल्म की कमाई के अनुमानित आंकड़े आने शुरू हो गए हैं. जब भी रजनीकांत की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो शुरुआत से ही इसका धाकड़ कलेक्शन देखने को मिलता है. उनकी पिछली फिल्म कुली को ही ले लीजिए. ओपनिंग डे पर ये फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही थी. अब एक्टर की फिल्म जेलर 2 रिलीज होने जा रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने काफी अच्छा किया है.
फिल्म को पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है वहीं दुनियाभर में इसके पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ट्रेड पंडित इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर अपनी क्या राय दे रहे हैं और पहले दिन रजनीकांत की ये फिल्म कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
एडवांस बुकिंग में जेलर 2 ने कितने कमा लिए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म ने ओपनिंग डे पर एडवांस बुकिंग के मामले में 31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े बिना ब्लॉक सीट्स के हैं. वहीं पहले वीकेंड एडवांस बुकिंग में फिल्म ने एक दिन शेष रहते 50 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. विदेश से भी जेलर 2 को एडवांस बुकिंग में काफी फायदा मिला है. मतलब कि रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे पर जेलर 2 ने 30 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं जो एक अच्छी शुरुआत की बुनियाद के तौर पर देखा जा रहा है.
पहले दिन कितना कमाएगी जेलर 2?
रिपोर्ट्स की मानें तो जेलर 2 के ओपनिंग डे इस्टिमेंट्स के चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन भारत में 100 करोड़ या इससे ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से ओपनिंग डे पर 150 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है. ऐसा नहीं है कि रजनीकांत के लिए ये कोई बड़ी बात होगी. साल 2025 में भी उनकी फिल्म कुली ने ये कमाल कर के दिखाया था और पहले दिन ही फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखा दिए थे. अब जेलर 2 के साथ भी ऐसा ही कुछ अनुमान लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Miracle: पिछले 5 दिनों में कमा डाले 9 करोड़ रुपये, डाउनफॉल के बाद हनुमान अंश का चमत्कारी कमबैक
हालांकि एडवांस बुकिंग के मामले में अभी ये फिल्म कुली से आगे नहीं निकल पाई है. कुली ने एडवांस बुकिंग के मामले में 40 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और ये रजनीकांत के अब तक के करियर की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्म है. वहीं देखना होगा कि आखिरी दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म को कितना फायदा होता है और ओपनिंग डे पर ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.
रजनीकांत के फैंस को तो पूरा भरोसा है कि थलाइवा की ये फिल्म उनके करियर की पहली 1000 करोड़ी मूवी होने जा रही है. 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत एक लीड एक्टर के तौर पर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं और एक बार फिर से जेलर 2 के जरिए रिकॉर्ड्स की नई इमारत बनाने की तैयारी में हैं. देखना होगी कि उनकी ये फिल्म क्या तमिल सिनेमा को उसकी पहली 1000 करोड़ी फिल्म का उपहार दे पाती है कि नहीं.




