कौन है वो एक्टर, जिसकी एक्स वाइफ संग भागकर जेपी दत्ता ने की थी शादी

कौन है वो एक्टर, जिसकी एक्स वाइफ संग भागकर जेपी दत्ता ने की थी शादी

कई बॉलीवुड कपल्स की प्रेम कहानियां काफी अलग हैं. इन्हीं में से एक जोड़ी है जेपी दत्ता और बिंदिया गोस्वामी की है. आज जेपी दत्ता के जन्मदिन पर हम उनकी और बिंदिया की शादी के बारे में जानेंगे.

बॉलीवुड की कई प्रेम कहानियां ऐसी रही हैं, जिनमें रिश्ते बने भी और टूटे भी, लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं जो सालों बाद भी लोगों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं. ऐसी ही एक कहानी मशहूर फिल्ममेकर जेपी दत्ता और एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी की है. बिंदिया 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल थीं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय से भी पहचान बनाई.

लेकिन उनकी निजी जिंदगी उस वक्त ज्यादा चर्चा में आई, जब उन्होंने एक्टर विनोद मेहरा से शादी की और बाद में यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद उनकी जिंदगी में फिल्ममेकर जेपी दत्ता आए और दोनों ने परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी करने का फैसला लिया. आज हम इसी प्रेम कहानी के बारे में जानेंगे.

ये भी पढ़ें: Udta Teer New Release Date: दूसरी बार पोस्टपोन हुई आयुष्मान-सारा की उड़ता तीर, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जेपी दत्ता और बिंदिया गोस्वामी की पहली मुलाकात

जेपी दत्ता और बिंदिया गोस्वामी की पहचान फिल्मी दुनिया में ही हुई थी. दोनों पहली बार 1976 में फिल्म ‘सरहद’ के सेट पर मिले थे. हालांकि उस समय उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था. कई साल बाद, करीब 1984 में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई. उस वक्त बिंदिया अपनी पहली शादी खत्म होने के बाद अकेली थीं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, दोनों के इस रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने परिवार से अलग होकर शादी करने का फैसला किया. बताया जाता है कि 1985 में दोनों ने शादी कर ली थी.

कौन हैं बिंदिया गोस्वामी?

बिंदिया गोस्वामी ने हिंदी सिनेमा में काफी कम उम्र में कदम रखा था और देखते ही देखते अपनी पहचान बना ली. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया. ‘गोलमाल’, ‘खट्टा मीठा’ और ‘शान’ जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया था. उस दौर में बिंदिया अपनी खूबसूरती और अभिनय दोनों के लिए जानी जाती थीं.

विनोद मेहरा से रचाई थी पहली शादी

विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी की शादी उनके समय में फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में गिनी जाती थी. हालांकि, बिंदिया से पहले भी विनोद मेहरा की शादी हो चुकी थी. उनकी पहली पत्नी का नाम मीना ब्रोका बताया जाता है. बाद में बिंदिया और विनोद मेहरा के बीच रिश्ता बना और दोनों ने शादी की थी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More