बॉडी शेमिंग का कैटरीना कैफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर दिखा ग्लैमरस डीवा अंदाज, फोटोज वायरल
कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में खुद को ढालने के लिए शुरू से काफी मेहनत की. उनकी खूबसूरती पर फैंस फिदा हैं. लेकिन बढ़ते वजन के बाद उन्हें ट्रोल किया गया जिसका लेटेस्ट फोटोज के जरिए उन्होंने जवाब दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विकी कौशल से शादी की थी. वहीं इसके बाद से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और फ्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं.
अब मां बनने के 1 साल पूरा होने के बीच ही एक्ट्रेस का पोस्टपार्टम वेट गेन काफी चर्चा में रहा. वे अंबानी के इवेंट में पहुंची थीं जहां बढ़ते वजन के लिए उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था. अब एक्ट्रेस ने इसका करारा जवाब दिया है.
कैटरीना अपने फैशन ब्रांड के ब्यूटी के एक साल पूरे होने पर प्रोमोशनल इवेंट का हिस्सा बनने लंदन गई हुई थीं. वहां से उन्होंने कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें ग्लैमरस अंदाज में उनका स्वैग नजर आ रहा है. एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं. अलग-अलग पोज में उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं.
फोटोज शेयर करने के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- # के ब्यूटी के साथ लंदन मोमेंट का हिस्सा बनी. आप सभी बहुत शानदार हैं. यूके में 'के ब्यूटी' के एक साल सेलिब्रेट करते हुए. कैटरीना ने Nykaa के साथ पार्टनरशिप में इसकी शुरुआत की थी जिसके अब एक साल पूरे हो गए हैं.



