Kiara Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कियारा आडवाणी, फैन्स को दी गुड न्यूज, बेटी के साथ शेयर की खास तस्वीर
kiara Pregnancy: कियारा आडवाणी एक बार फिर मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. इस दौरान बेटी सरायाह की एक क्यूट तस्वीर दिखाई.
Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही फिर से किलकारी गूंजने वाली है. कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी और क्यूट तस्वीर शेयर कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. शेयर की गई तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ के हाथों में नन्हे सफेद सॉक्स नजर आ रहे हैं. जिसे उनकी नन्ही बेटी सरायाह अपने नन्हे हाथों से थामे दिख रही है. इस गुड न्यूज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स बधाई दे रहे हैं.
हाल ही में दीपिका पादुकोण भी दूसरी बार मां बनी हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने दूसरी बेटी को जन्म दिया है. दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा ने अपने करियर के साथ-साथ परिवार को बखूबी संभाला है. करियर के पीक पर फैमिली लाइफ और मदरहुड को बैलेंस करने के मामले में कियारा भी अब बॉलीवुड की दूसरे टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं. कियारा आडवाणी भी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाकर चल रही हैं.
दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए न सिर्फ प्यारी तस्वीर शेयर की है. बल्कि उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. वो लिखती हैं- ”एक बार फिर सबसे खूबसूरत तोहफे के साथ आशीर्वाद मिला है. हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.” अब करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई स्टार्स ने कपल को बधाई दी है.
View this post on Instagram
दरअसल सिद्धार्थ और कियारा पहली बार जुलाई 2025 में माता-पिता बने थे. कपल के घर 15 जुलाई 2025 को एक नन्ही परी ने जन्म लिया था. बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रिवील किया था.
राजस्थान में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी.
कियारा की पिछली फिल्में?
कियारा हाल ही में बड़े पर्दे पर यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं. हालांकि, वो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. उससे पहले एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘वॉर 2’ और राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ में भी काम किया था.




