थलपति विजय की वो एक्ट्रेस जिसने 3 साल में की 7 फिल्में और दे डाली 4 बड़ी हिट्स, अब इन 3 मूवीज का हैं हिस्सा
ममिथा बैजू मौजूदा समय में मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस है. वे हाल ही में विश्वनाथ एंड सन्स में दिखी हैं. 25 साल की उम्र में ही उनकी प्रोफाइल तगड़ी बन गई है. अब वे 3 फिल्मों में नजर आने वाली हैं.
Mamitha Baiju Movies: अब हिंदी ऑडियंस के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री कोई नई नहीं रह गई है. अब हिंदी के दर्शक भी साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं और साउथ के स्टार्स के बारे में जानकारी रखते हैं. हाल फिलहाल में साउथ इंडस्ट्री से कई यंग टैलेंट आए हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को इंप्रेस किया है. इन्हीं में से एक नाम ममिथा बैजू का भी है. मात्र 25 साल की उम्र में वे साउथ के प्रॉमिनेंट स्टार्स संग फिल्में कर रही हैं. वहीं साल में वे कई सारी फिल्मों में नजर आ रही हैं. रोमांटिक फिल्म प्रेमालु से उन्हें पहचान मिली थी. इसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ममिथा की हालिया सफल फिल्म की बात करें तो वे सूर्या के अपोजिट विश्वनाथ एंड सन्स नाम की फिल्म में नजर आई हैं. इस फिल्म में उन्होंने बढ़िया परफॉर्म किया है. वहीं आने वाले समय में वे 3 अन्य फिल्मों का भी हिस्सा होंगी. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं ममिथा के अब तक के फिल्मी सफर पर. साथ ही ये भी जानते हैं कि आने वाले वक्त में एक्ट्रेस की कौन सी फिल्में आने जा रही हैं.
प्रेमालु फिल्म से बदली किस्मत
ममिथा बैजू का जन्म केरल के कोट्यम में 22 जून 2001 को हुआ था. एक्ट्रेस साइकोलॉजी से बेच्लर्स की डिग्री ले रही थीं लेकिन उन्होंने अपना कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था. एक्ट्रेस को बचपन से ही फिल्मों का शौक था. उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमार की फिल्म पावडा से चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरुआत की थी. इसके बाद वे कृष्णम, स्कूल डायरी, खो खो, फोर और रामचंद्र बॉस एंड कॉर्पोरेशन जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन एक्ट्रेस को 2024 में प्रेमालु फिल्म से वो सफलता मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. कम बजट में बनी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखा दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 136 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखाया था और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
View this post on Instagram
3 साल में 7 फिल्में और 4 बड़ी हिट्स
प्रेमालु के बाद वे रेबल फिल्म में नजर आई थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर सकी थी. वहीं 2025 में ड्यूड फिल्म से उन्हें बड़ी सफलता मिली थी. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ का था और इसके मुकाबले फिल्म ने 113 करोड़ की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही थी. मगर एक एक्ट्रेस के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस को नोटिस किया जाने लगा था.
2026 रहा गेम चेंजर
ममिथा के लिए साल 2026 गेम चेंजर साबित हुआ है. इस साल उनकी फिल्म कारा सिनेमाघरों में आई थी लेकिन इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका था. वहीं उनकी फिल्म जन नेता ने बढ़िया परफॉर्म किया और अबव एवरेज रही. खास बात ये थी कि इस फिल्म के जरिए उन्हें थलपति विजय जैसे बड़े स्टार संग काम करने का मौका मिला. इसके बाद उनकी 2 फिल्में सिनेमाघरों में आ चुकी हैं. बैक टू बैक ये फिल्में सुपरहिट रही हैं और इन दोनों फिल्मों के जरिए ही ममिथा बैजू इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. पहले तो सूर्या संग उनकी फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स ने 260 करोड़ रुपये कमाए और सुपहिट रही. वहीं दूसरी तरफ फिलहाल उनकी फिल्म बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने बढ़िया परफॉर्म किया है. ये फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है.
ये भी पढ़ें- हिंदी छोड़िए, नागार्जुन के Bigg Boss तेलुगु में इस कॉमेडियन का भौकाल, एक एपिसोड के ले रहा लाखों रुपये
ममिथा बैजू की अपकमिंग फिल्में
ममिथा बैजू की खास बात ये है कि कम उम्र में ही उन्होंने बिना हिंदी फिल्म में काम किए ऑडियंस के बीच अपनी रीच बना ली है. फिलहाल उनके पास 3 फिल्में हैं. वे इरांडु वानम, PRS01 और हैलो डियर जैसी फिल्म में नजर आएंगी. लेकिन जिस तरह से वे एक्टर्स के लिए लकी साबित हो रही हैं शायद वो दिन दूर नहीं जब उन्हें किसी बड़ी हिंदी फिल्म का भी ऑफर मिल जाए.




