कैटरीना कैफ की हिंदी पर कमेंट करने को कहते थे टीवी चैनल, मनीष पॉल ने बताया क्यों नहीं मानी बात
मनीष पॉल और कैटरीना कैफ काफी अच्छे दोस्त है. मनीष ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें कैटरीना की हिंदी का मजाक उड़ाने के लिए कहा जाता था. लेकिन उन्होंने हमेशा मना किया.
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. हालांकि, उनकी थोड़ी कमजोर है, जिसकी वजह से कई बार अवॉर्ड शो या बाकी इवेंट में उनकी हिंदी का मजाक उड़ाया जाता है. जिससे कैटरीना कई बार अंकफर्टेबल भी हुई हैं. मनीष पॉल जो पॉपुलर होस्ट, वीजे और एक्टर हैं. वो कई अवॉर्ड शो होस्ट कर चुके हैं. अब मनीष ने खुलासा किया है कि, उन्हें भी टीवी चैनल की तरफ से ये कहा जाता था कि, एंकरिंग के दौरान कैटरीना कैफ की हिंदी का मजाक उड़ाना है.
हालांकि, मनीष ने हर बार ये काम करने से इंकार किया है. जी हां, मनीष पॉल ने खुलासा किया है कि वह अपने होस्ट किए गए कार्यक्रमों में कैटरीना को ऐसी असहज स्थिति में डालने से बचते थे. यही वजह है कि उनकी और कैटरीना कैफ की दोस्ती काफी अच्छी है.
मनीष ने कभी नहीं उड़ाया कैटरीना की हिंदी का मजाक
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में मनीष पॉल नेबताया कि जब भी वह किसी कार्यक्रम को होस्ट करते थे और कैटरीना वहां आती थीं, तो वह उनके साथ काफी सहज महसूस करती थीं।.इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, उन दिनों मैं कई शोज होस्ट करता था और कैटरीना हर अवॉर्ड शो में आती थीं. जब मैं वहां होता था, तो वह काफी सहज रहती थीं. इसकी वजह यह थी कि मैंने कभी उनकी हिंदी का मजाक नहीं उड़ाया. मुझे तो यह कॉन्सेप्ट बहुत बोरिंग लगता था कि उन्हें हिंदी नहीं आती, तो बार-बार उनसे कुछ बोलने के लिए कहो या उन्हें शर्मिंदा करो.
टीवी चैनल करते थे फॉर्स
मनीष पॉल ने आगे बताया कि कई बार टीवी चैनल भी होस्ट से इस तरह के सेगमेंट करवाने के लिए कहते थे. हालांकि, वह हमेशा ऐसा करने से इनकार कर देते थे. इस बारे में उन्होंने कहा, कई बार चैनल हमसे ऐसा सब करने के लिए कहते थे, लेकिन मैं हमेशा मना कर देता था. इसके बजाय मैं उनसे कहता था कि आपको मजा चाहिए ना? आपको तीन मिनट तक लोगों को हंसाना है, तो मैं अपने अंदाज में ऐसा कर दूंगा. लोगों को हंसाने के लिए किसी को असहज महसूस कराना या उसका मजाक उड़ाना जरूरी नहीं है.
इस फिल्म में नजर आए थे मनीष पॉल
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनीष पॉल हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म द व्वान फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आए थे. इस फिल्म में श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे से पामेला एंडरसन तक, बिग बॉस में आने के लिए इन सितारों ने ली मोटी फीस, काजी तौकीर को कितने मिल रहे?




